झांसी। जिले के गुरसराय थाना क्षेत्र के ग्राम अडजरा के पास सड़क पर अचानक यूकेलिप्टस का पेड़ गिरने से उसकी चपेट में आए बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय तक यातायात भी प्रभावित रहा।

इलाज के दौरान युवक की मौत

बताया जा रहा है कि सड़क किनारे खड़ा यूकेलिप्टस का पेड़ अचानक भरभराकर सड़क पर गिर पड़ा, तभी वहां से गुजर रहे बाइक सवार प्रवीण कुमार उसकी चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसराय पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

READ MORE: देवरिया के विकास को नई उड़ान, CM योगी ने 456 करोड़ की 106 परियोजनाओं का किया शुभारंभ

छानबीन में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन जारी है, आस-पास लगे सारे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है।