देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया में 456 करोड़ से अधिक लागत की 106 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देवरिया में निवेश आ रहा है, हमारे नौजवानों को नौकरियां मिल रही हैं, कनेक्टिविटी इतनी बेहतरीन हो गई है कि विकास आपके द्वार तक पहुंच रहा है।
विपक्ष पर बोला हमला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि अयोध्या हमारी आस्था की प्रतीक है, इस पर आक्षेप मत करो। श्रीराम की मर्यादा का पालन करना सीखो, रामभक्तों की अग्निपरीक्षा मत लो। सीएम योगी ने कहा कि SIT रिपोर्ट आ चुकी है और कार्रवाई शुरू हो गई है। “दूध का दूध, पानी का पानी” होगा। उन्होंने कहा कि यदि किसी के पास कोई प्रमाण है तो वह SIT को उपलब्ध कराए।
READ MORE: BREAKING : चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा, गबन के आरोपों के बाद से दोनों पर था दबाव
प्रमाण है तो वह SIT को सबूत दे
मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि “जो लोग कहते थे कि राम हुए ही नहीं और ‘जय श्रीराम’ के नारे पर लाठी चलाते थे, वे आज आस्था का उपदेश दे रहे हैं।” उन्होंने कांग्रेस पर भी हमला बोलते हुए कहा कि “कांग्रेस ने देश को लूटा नहीं, नोचा था। यदि किसी के पास कोई प्रमाण है तो वह SIT को सबूत दे।
READ MORE: जनसेवा सर्वोच्च प्राथमिकता : गोरखपुर प्रवास पर योगी, जनता दर्शन में 200 फरियादियों की सुनी शिकायत
सीएम योगी ने एक्स पर किया पोस्ट
सीएम योगी ने अपने एक्स हैंडल पर ट्वीट कर कहा कि बाबा दुग्धेश्वर नाथ, बाबा महेंद्र नाथ की पावन धरा व महर्षि देवरहा बाबा की पावन साधना स्थली जनपद देवरिया के सर्वांगीण विकास हेतु आज ₹456 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर समृद्ध देवरिया की आधारशिला को और सुदृढ़ किया।
इस अवसर पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक एवं प्रमाण-पत्र वितरित किए। देवरिया में निवेश आ रहा है, हमारे नौजवानों को नौकरियां मिल रही हैं, कनेक्टिविटी इतनी बेहतरीन हो गई है कि विकास आपके द्वार तक पहुंच रहा है।

