US-ईरान के बीच मध्यस्थता में पाकिस्तान की भूमिका और उसके कदमों को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सवाल उठे है. इस जारी तनाव के बीच गृह मंत्री मोहसिन नकवी रविवार को तेहरान में ईरान के विदेश मंत्री से शांति वार्ता पर चर्चा की थी. पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने कहा था कि वह प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख की ओर से मुज्तबा खामेनेई के लिए स्पेशल लेटर लेकर गए हैं. यह दौरा US-ईरान के बीच जारी तनाव को कम करने की दिशा में था. पाकिस्तान एकबार फिर अपनी प्रशंसा कराने में असफल हुआ.
इसी बीच ईरान-इजरायल में हमले तेज हो गए हैं और एक बार फिर पाकिस्तान की कोशिशें नाकाम होती दिख रही हैं. US-ईरान के बीच पाकिस्तान मध्यस्थता की भूमिका निभा रहा है.
US-ईरान के बीच मध्यस्थता को लेकर पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी रविवार को ईरान पहुंचे थे. रविवार को ईरान के विदेश मंत्री से शांति वार्ता पर चर्चा भी की. उसी शांति वार्ता के नाक के नीचे से ईरान और इजरायल के बीच एक बार फिर जंग तेज हो गई. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख का वह स्पेशल लेटर किसी काम का नहीं रहा.
दुनिया के पटल पर पाकिस्तान को एकबार फिर से बेइज्जती का घोर सामना करना पड़ा, क्योंकि पाकिस्तान US-ईरान के बीच मध्यस्थता की भूमिका निभा रहा है. इस बीच ही ईरान और इजरायल ने एक-दूसरे पर फिर बमबारी शुरू कर दी. जंग आक्रामक होती दिख रही है, जिससे साफ है कि एक बार फिर पाकिस्तान की कोशिशों पर पानी फिर गया है.
आपको याद दिलाते चले कि पाकिस्तान को बेइज्जत होने का आदत स पड़ता जा रहा है क्योंकि इससे पहले भी दो बार पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी है, जब उसकी ओर से कराई जा रही ईरान और अमेरिका के बीच शांति वार्ता का नतीजा शून्य रहा.
रविवार को ईरान ने इजरायल पर मिसाइलें दागी थीं. जिसके बाद अब सोमवार को इजरायल ने जवाबी कार्रवाई करते हुए ईरान के कई ठिकानों को निशाना बनाया है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

