देश और राज्यों में खराब हो रही हालत के बीच विपक्षी गठबंधन इंडिया (I.N.D.I.A) ब्लॉक के वरिष्ठ नेता 8 जून को दिल्ली में बैठक कर सकते है। PTI के मुताबिक, बैठक में पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी शामिल हो सकते हैं। इस बैठक में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार का मुकाबला करने और विपक्षी एकजुटता को मजबूत करने की संयुक्त रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों और कई राज्यों में बदलते राजनीतिक समीकरणों पर भी बातचीत संभव है। बता दें कि, इससे पहले ऐसी बैठक 2025 में राहुल गाँधी के आवास पर हुई थी। उस वक्त राहुल ने बैठक को सफल बताया था।

AAP का शामिल होना मुश्किल

रिपोर्ट्स के मुताबिक, तमिलनाडु में कांग्रेस के टीवीके को समर्थन देने के बाद डीएमके के इस बैठक में शामिल होने की संभावना नहीं है। हालांकि, टीवीके को इस बैठक में शामिल करवाने की कोशिश की जा रही है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने पहले ही सार्वजनिक रूप से इस गठबंधन से दूरी बना ली थी, इसलिए पार्टी इस बैठक में शामिल नहीं होगी। इस बैठक में ममता बनर्जी द्वारा बंगाल में टीएमसी नेताओं पर हुए कथित हमलों का मुद्दा उठाने और इंडिया ब्लॉक के दलों का समर्थन जुटाने की उम्मीद है।

2023 में बना था इंडिया ब्लॉक

विपक्षी गठबंधन की पहली बैठक 23 जून 2023 को पटना में हुई थी। इस बैठक की अगुआई बिहार के CM नीतीश कुमार ने की थी। बैठक में विपक्ष के 15 दल शामिल हुए थे। ये बैठक 2024 लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार का सामना करने के लिए विपक्ष को एक साथ लाने के लिए थी।

लोकसभा चुनाव में INDIA को 234 सीटें मिली थीं

लोकसभा चुनाव में I.N.D.I.A को 234 सीटें मिली हैं। इसमें कांग्रेस की 99, समाजवादी पार्टी की 37 और तृणमूल कांग्रेस की 29 सीटें शामिल हैं। बहुमत का आंकड़ा 272 है। वहीं, महाराष्ट्र चुनाव में INDIA ब्लॉक को कांग्रेस लीड कर रही थी। विपक्षी महाविकास अघाड़ी (MVA) की 288 में से सिर्फ 45 सीटें आईं। भाजपा गठबंधन को 230 सीटें मिलीं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m