संजय वाणी, आलीराजपुर। जिले के बोरी गांव में देर रात भीषण सड़क हादसे में शादी समारोह से लौट रहे तीन युवकों की मौत हो गई। हादसा घर से महज 100 मीटर की दूरी पर हुआ। खुशियों से भरी रात कुछ ही पलों में चीख-पुकार और मातम में बदल गई।

बारात को लेकर हिंदू- मुस्लिम में मारपीटः एक पक्ष के आधा दर्जन लोग घायल, थाने में की नारेबाजी

तीन दोस्तों की आखिरी सफर साबित

दरअसल रात करीब 2 बजे तीनों युवक बाइक से शादी से लौट रहे थे, जैसे ही वे गांव के पास पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रोशन (17 वर्ष), अनिल (14 वर्ष) और सावन (15 वर्ष) ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की खबर लगते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। तीनों युवक अलग-अलग परिवारों से लेकिन दोस्त थे। शादी समारोह में शामिल होने के बाद वे साथ ही लौट रहे थे। यह उनकी आखिरी सफर साबित हो गई।

भोपाल मेट्रोपॉलिटन रीजन के लिए नोटिफिकेशन जारीः 6 जिलों के 2510 गांव मेट्रोपॉलिटन एरिया में जुड़ेंगे

गांव में पसरा मातम

घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर बोरी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालात की गंभीरता को देखते हुए किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए आसपास के थानों का पुलिस बल भी तैनात किया गया। इस हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे और संदिग्ध वाहनों की तलाश की जा रही है।

जान बचाकर भागे दूल्हा और बारातीः बिना रस्म दुल्हन लेकर लौटी बारात, डांस को लेकर जमकर चले लात-घूंसे,

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m