वीरेन्द्र गहवई, बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन उत्साह और धूमधाम के साथ किया गया। कार्यक्रम के दौरान युवाओं की टोली पर जमकर नोट बरसाए गए। नोट लुटाए जाने का नजारा देखने और लूटने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

सवा लाख रुपये लुटाए जाने की खबर
बताया जा रहा है कि के गोंड़पारा में मटकी फोड़ कार्यक्रम के दौरान करीब सवा लाख रुपये लुटाए गए। जैसे ही युवाओं की टोली मटकी फोड़ने पहुंची, वहां मौजूद लोगों ने उन पर नोटों की बारिश कर दी। इस दौरान पूरे इलाके में उत्साह और जश्न का माहौल देखने को मिला।

नोट लुटाने का वीडियो आया सामने
कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मटकी फोड़ और नोट लुटाने का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम का आनंद लेते नजर आ रहे हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



