संजय वाणी, आलीराजपुर। मध्यप्रदेश की अलीराजपुर जिले के गांव में आधार कार्ड में दर्ज जन्मतिथि की एक गलती तीन बच्चों की पढ़ाई पर भारी पड़ गई। स्कूल प्रबंधन द्वारा बच्चों को कक्षा में बैठने से रोकने की शिकायत लेकर पिता अपने तीनों बच्चों के साथ जनसुनवाई में पहुंचे और कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाई।
READ MORE: ताश के पत्ते, नोटों की बारिश और लाखों का दांव: शहडोल में खुलेआम जुए का खेल, बंद कमरे में लाखों के दांव
मामला आगल गोटा गांव का है। पीड़ित परिवार का कहना है कि बच्चों के आधार कार्ड में जन्मतिथि गलत दर्ज होने के कारण उन्हें स्कूल में प्रवेश और नियमित पढ़ाई में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जनसुनवाई में पिता ने कलेक्टर नीतू माथुर के सामने पूरी समस्या रखी और आधार कार्ड में आवश्यक सुधार कराने के साथ बच्चों की पढ़ाई सुचारू रूप से शुरू कराने की मांग की।
READ MORE: खुदाई में मिले चांदी के पुराने सिक्के, मचा हड़कंप, सरिया लेकर पहुंचे ग्रामीण
मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर नीतू माथुर ने तत्काल शिक्षा विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि “बच्चों को पढ़ाई से कौन रोक रहा है, इसकी जांच कर संबंधित शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाए। बच्चे रोज स्कूल जाकर पढ़ाई करेंगे।” कलेक्टर के निर्देश के बाद पीड़ित परिवार को बच्चों की पढ़ाई दोबारा शुरू होने की उम्मीद जगी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


