अजयारविंद नामदेव, शहडोल। साथ जीने और मरने की कसमें खाने वाले प्रेमी युगल के शव एक ही आम के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटके मिले, घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। आखिर ऐसी क्या परिस्थितियां बनीं कि दो जिंदगियों का इस तरह अंत हो गया? फिलहाल इस सवाल का जवाब किसी के पास नहीं है।

युवक अपनी प्रेमिका से मिलने आया था

दरअसल मामला शहडोल जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र का है। जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के बड़काडोल की रहने वाली रीना बैगा एवं सीधी थाना क्षेत्र के डोंगर सरवर क्षेत्र के रहने वाला किशोर कुमार बैगा बताया जा रहा है। युवक किशोर अपनी प्रेमिका रीना से मिलने आया था, दोनों एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसम खाई ,और कुछ समय साथ बिताया।

पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू

इसी दौरान दोनों के शव एक आम के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटके मिले, ग्रामीण की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को नीचे उतरवाया, और पुलिसिया कार्यवाही की है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। अब जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि इस दर्दनाक घटना के पीछे आखिर क्या वजह थी

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m