प्रतीक पटनायक, धमतरी। बरगद की छांव के नीचे स्थित छोटे से शिवालय की कहानी अद्भुत है। यहां रोज एक चमत्कार होता है। भक्त आते हैं, पूजा करते हैं, भगवान को भोग लगाते हैं और थोड़ी ही देर में सैकड़ों की संख्या में नन्हे मूषक इस प्रसाद का सेवन करने पहुंच जाते हैं। ये मूषक शिवलिंग के इर्द गिर्द विचरण करते हैं और भक्तों की मौजूदगी में ही प्रसाद का सेवन करते हैं। मानों शिव की भक्ति करने और उनका प्रसाद लेने ही वो पहुंचे हैं।

हम बात कर रहे हैं धमतरी के इतवारी बाजार स्थित शिवालय का। यहां बरगद वृक्ष के नीचे लगभग 40 सालों से ज्यादा समय से शिवालय विद्यमान है और 40 सालों से ही हर रोज यहां आसपास से भक्त आते हैं और इस दृश्य के साक्षी बनते हैं।

भक्तों का कहना है कि इस शिवलिंग की मान्यता मूषकों से प्रचलित हुई है। पहले यह शिवालय नहीं था, केवल एक शिवलिंग रखकर लोग पूजा करते थे, लेकिन एक दिन अचानक शिवलिंग के आसपास सैकड़ों मूषक बैठे दिखे बस फिर क्या था सबने मिलकर एक छोटा सा मंदिर निर्मित किया और इंसान और नन्हे मूषक रोज यहां शिव जी की पूजा आरती कर भोग प्रसादी पाते हैं। भक्ताें का कहना है कि जब जब ॐ नमः शिवाय इस पंचाक्षरी मंत्र का उच्चारण किया जाता है तो सारे मूषक जहां कहीं भी हो इस शिवलिंग के पास आ जाते हैं और प्रसाद ग्रहण करते हैं।

देखें वीडियो-

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H