राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी यानी आप (AAP) छोड़ने का ऐलान कर दिया है। आप पार्टी छोड़ने के साथ ही राघव चड्ढा ने बीजेपी में शामिल करने का भी ऐलान किया है। राघव चड्ढा ने संदीप पाठक और अशोक मित्तल के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा में शामिल होने का ऐलान किया। इस ऐलान के बाद राज्यसभा में सत्ता पक्ष बीजेपी अब पहले से ज्यादा मजबूत नजर आ रही है. हालिया राजनीतिक घटनाक्रम, खासकर आम आदमी पार्टी के कुछ सदस्यों के पाला बदलने के बाद, NDA की कुल ताकत में अहम इजाफा हुआ है.
ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीजेपी के पास राज्यसभा में 106 सदस्य हैं. इसमें AAP के 7 दलबदलू सांसदों के जुड़ने के बाद बीजेपी की संख्या बढ़कर 113 हो गई है. राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल के साथ साथ हरभजन सिंह, राजेन्द्र गुप्ता, स्वाति मालीवाल, विक्रम साहनी के शामिल हो जाने के बाद यह बढ़त सिर्फ संख्या का खेल नहीं, बल्कि आने वाले विधायी एजेंडे के लिहाज से भी बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है.
सहयोगी दलों का भी मजबूत साथ
NDA की ताकत सिर्फ बीजेपी तक सीमित नहीं है. इसके सहयोगी दल भी इस संख्या को मजबूती दे रहे हैं. तमिलनाडु की AIADMK के 5 सदस्य, तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के 2, शिवसेना के 2 और रामदास अठावले की RPI के 1 सदस्य गठबंधन के साथ हैं.
इसके अलावा बिहार में नीतीश कुमार की JDU के 4 सदस्य और कर्नाटक में जेडीएस का 1 सदस्य भी NDA के खाते में जुड़ता है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्रभाव रखने वाली RLD का 1 सदस्य, असम की AGP का 1 और UPPL के 2 सदस्य भी गठबंधन की ताकत बढ़ा रहे हैं.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

