Raghav Chadha Will Join BJP: राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी यानी आप (AAP) छोड़ने का ऐलान कर दिया है। आप पार्टी छोड़ने के साथ ही राघव चड्ढा ने बीजेपी में शामिल करने का भी ऐलान किया है। राघव चड्ढा ने संदीप पाठक और अशोक मित्तल के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा में शामिल होने का ऐलान किया। साथ ही राघव ने आप की दो तिहाई सांसदों (10 में से 7 सांसद) के बीजेपी में शामिल होने का दावा किया है। इनमें स्वाती मालिवाल, हरभजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता, विक्रम साहनी, संदीप पाठक, राजेंद्र गुप्ता का नाम शामिल है।

राघव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत करते हुए कहा कि-आम आदमी पार्टी अपने उन आदर्शों और बुनियादी मूल्यों से पूरी तरह भटक गई है, जिनके लिए इसे बनाया गया था। उन्होंने अपनी स्थिति तय करते हुए कहा कि मैं आम आदमी पार्टी से दूर जा रहा हूं और जनता की ओर बढ़ रहा हूं।

उन्होंने कहा कि जिस AAP को मैंने अपने खून-पसीने से सींचा और अपनी जवानी के 15 साल दिए, वह अब अपने सिद्धांतों, मूल्यों और मूल नैतिकता से भटक गई है। अब यह पार्टी देश के हित में नहीं, बल्कि अपने निजी फ़ायदे के लिए काम करती है। पिछले कुछ सालों से, मुझे यह महसूस हो रहा था कि मैं गलत पार्टी में सही आदमी हूं। इसलिए, आज हम यह घोषणा करते हैं कि मैं AAP से खुद को अलग कर रहा हूं और जनता के करीब जा रहा हूं। मैंने 1 साल से पार्टी की गतिविधि से दूर था क्योंकि मैं उनके गुनाहों के साथ नहीं था। उनका दोस्ती के काबिल नहीं था क्योंकि उनके गलत कामों के साथ नहीं था।

संदीप पाठक बोले- पार्टी से अपने रास्ते अलग कर रहा हूं

वहीं, संदीप पाठक ने कहा, राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के कुल 10 सांसद हैं, इनमें से दो-तिहाई सांसद हमारे साथ हैं। हमने राज्यसभा सभापति के पास उनके सिग्नेचर भी जमा कर दिए हैं। मैंने अपने जीवन में कभी नहीं सोचा था कि यह स्थिति आएगी। मैं 10 साल से इस पार्टी से जुड़ा रहा। आज आम आदमी पार्टी से अपने रास्ते अलग कर रहा हूं। मैं किसका बेटा हूं और पढ़ाई-लिखाई करके आईआईटी में प्रोफेसर बना था। मेरा सिर्फ एक मकसद था कि कुछ अच्छा कर सकें. हमने आम आदमी पार्टी को इसलिए चुना था क्योंकि ईमानदारी से देश के लिए कुछ काम करना चाहते थ। हमने हमेशा पार्टी को आगे रखा।

राघव के मुताबिक ये सांसद उनके साथ

  1. विक्रमजीत सिंह साहनी
  2. राजेंद्र गुप्ता
  3. स्वाति मालीवाल
  4. संदीप पाठक
  5. राघव चड्ढा
  6. हरभजन सिंह
  7. अशोक मित्तल

आम आदमी पार्टी के ये हैं राज्यसभा सांसद

  1. राघव चड्ढा (पंजाब)
  2. संदीप पाठक (पंजाब)
  3. संजय सिंह (दिल्ली)
  4. अशोक कुमार मित्तल (पंजाब)
  5. हरभजन सिंह (पंजाब)
  6. विक्रमजीत सिंह साहनी (पंजाब)
  7. बलबीर सिंह सीचेवाल (पंजाब)
  8. स्वाति मालीवाल (दिल्ली)
  9. एन.डी. गुप्ता (दिल्ली)
  10. संजीव अरोड़ा (पंजाब)

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m