Amit Shah Press Conference: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Elections) के पहले चरण के मतदान के बाद और दूसरे चरण की वोटिंग से पहले कोलकाता में गृह मंत्री अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बंगाल में बीजेपी की सरकार बनाने का दावा किया है। शाह ने कहा कि इस बार बंगाल में बीजेपी की सरकार। गृह मंत्री ने कहा कि ममता (Mamata) दीदी जाने वाली है, भाजपा आने वाली है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमित शाह ने कहा कि बंगाल में बंपर वोटिंग भय से भरोसे की यात्रा है। भाजपा पहले फेज की 152 सीटों में से 110 सीटें जीत रही है। उन्होंने कहा कि बंगाल का अगला CM यहीं जन्म लेने वाला होगा। बस दीदी का भतीजा नहीं होगा। हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता महिलाओं की सुरक्षा होगी।
बंगाल की जनता ने उत्साह और जोश के साथ परिवर्तन के लिए वोट डाला है। जो प्रतिशत सामने आया है। वह लोकतंत्र पर भरोसा करने वालों के लिए काफी है। बंगाल के सभी मतदाताओं का आभार करता हूं। जो आपने भरोसे की यात्रा शुरू की है। दूसरे चरण के मतदाता भी भय से भरोसे की यात्रा को आगे बढ़ाएंगे।
अमित शाह ने कहा कि बंगाल में बहुत लंबे अरसे बाद एक भी मौत नहीं हुई है। इसके लिए पुलिस का धन्यवाद देता हूं। हमारे पास जो फीडबैक है उसमें जनता ने अपना भरोसा पहले ही चरण में बता दिया है। मोदी के नेतृत्व में भारत के विकास की यात्रा में बंगाल के लोगों ने स्पष्ट कर दिया है कि वह भी इसमें शामिल हो रहा है। भय जाने वाला है और भरोसा आने वाला है। हमने विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ देर रात तक एक असेसमेंट किया है। मैं फिर बताना चाहता हूं कि 152 में से 110 से ज्यादा सीटें BJP जीतने वाली है। दूसरे चरण के चुनाव को मिलाकर हम बंगाल में शुद्ध रूप से भाजपा सरकार बनाने वाले हैं।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

