Abhijeet Dipke First Reaction After Released Police Custody: पुलिस हिरासत से छुटने के बाद अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया आ गई है। कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके ने पुलिस हिरासत से छुटने के बाद सीधे पीएम नरेंद्र मोदी निशाना साधा है। अभिजीत दीपके ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भारत के लिए शर्मिंदगी का कारण हैं। इस देश ने कभी भी इतना बड़ा डरपोक और दादागीरी करने वाला व्यक्ति नहीं देखा।

वहीं हिरासत के छुटने के बाद अभिजीत दीपके अपने घर के लिए रवाना हो गए हैं। अभिजीत दीपके की दादी सावित्रीबाई दीपके का 10 अक्टूबर को निधन हो गया था। सीजेपी फाउंडर इस घड़ी में अपने परिवार के साथ रहना चाहते हैं। लिहाजा महाराष्ट्र लौट चुके हैं।

सोशल मीडिया एक्स पर दीपके ने लिखा- प्रधानमंत्री के तौर पर मोदी भारत के लिए शर्म की बात हैं। इस देश ने उनसे बड़ा कायर और गुंडा कभी नहीं देखा। उन्होंने आगे लिखा- इस दुख की घड़ी में अपने परिवार के साथ रहने के लिए अपने गांव वापस जा रहा हूं। सौरव और आशु जल्द ही दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। CJP न तो पीछे हटेगा और न ही डरेगा। 10 अक्टूबर को इस तानाशाही के अंत की शुरुआत के तौर पर जाना जाएगा।

अभिजीत दीपके के अलावा सौरभ दास और आशुतोष रांका ने भी हिरासत से छुटने के बाद पोस्ट शेयर किया है। सौरभ ने सोशल मीडिया पर लिखा- मोदी-शाह ने दिल्ली को किले में बदल दिया है और अपने ही नागरिकों के खिलाफ जंग छेड़ दी है, एक बात तो बिल्कुल साफ हो गई है: ज्ञानेश कुमार इस सरकार के बने रहने के केंद्र में हैं। अपने डेमोक्रेटिक अधिकारों का इस्तेमाल करने वाले नागरिकों के खिलाफ जिस तरह से पहले कभी नहीं हुआ, बल प्रयोग, धमकी और धमकियों ने सरकार को पूरी तरह से बेनकाब कर दिया है। लेकिन हम युवा पीढ़ी जवाबदेही की मांग करते रहेंगे। हम न तो डरेंगे और न ही चुप होंगे। हम पीछे नहीं हटेंगे। हम पूरी ताकत के साथ वापस आ रहे हैं!

जबकि आशुतोष रांका ने लिखा- ज्ञानेश कुमार गद्दार हैं. उन्हें इस्तीफ़ा देना होगा। ऐसे गद्दारों को हटाने के लिए मैं अपनी पूरी जिंदगी जेल में बिताने को भी तैयार हूं। इसके अलावा उन्होंने लिखा, ”नरेंद्र मोदी ने ही हमारे प्यारे देश की शांति भंग की है।

मुझे किडनैप किया गया- ध्रुव राठी

सीजेपी के नेताओं के अलावा यूट्यूबर ध्रुव राठी को भी दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया था। दिल्ली पुलिस ने ध्रुव को सुबह उनके घर से हिरासत में लिया था और देर रात छोड़ दिया। रिहा होने के बाद ध्रुव ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि उन्हें हिरासत या गिरफ्तार नहीं किया था बल्कि किडनैप किया था। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, मुझे गिरफ्तार या हिरासत में नहीं लिया गया था, मुझे किडनैप किया गया था. आपके समर्थन के लिए धन्यवाद, पूरी कहानी यह रही।

SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m