Woman Beaten In During CJP Protest: दिल्ली में शनिवार को हुए सीजेपी प्रदर्शन में युवती से मारपीट की गई थी। अब प्रदर्शनकारी युवती से मारपीट के मामले में दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने स्वतः संज्ञान लिया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक चारों आरोपियों की पहचान कर ली गई है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिया है।

दिल्ली पुलिस ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो, जिसमें चार लोग कथित तौर पर एक महिला के साथ मारपीट करते दिख रहे हैं। मामले में दिल्ली पुलिस (कमला मार्केट थाना) ने स्वतः संज्ञान लेते हुए तुरंत कार्रवाई की और कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, इसमें शामिल चारों लोगों की पहचान कर ली गई है। उनका पता लगा लिया गया है। कानून के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। दिल्ली पुलिस ने दावा किया कि हिंसा की घटनाओं के खिलाफ उचित कार्रवाई करने और ऐसी शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रदर्शन के दौरान पीटा था 

दरअसल सोशल मीडिया पर युवती को जमीन पर गिराकर पीटने का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो 10 अक्टूबर को दिल्ली में हुए सीजेपी प्रोटेस्ट का था। वीडियो में कुछ युवक-युवती प्रदर्शन कर रहे थे, जिन्हें इन चारों ने घेरकर मारा। यही नहीं इन चारों ने एक लड़की को भी बेरहमी से गिराकर पीटा। आरोपियों का संबंध हिंदू संगठन से होने का दावा किया जा रहा है। फिलहाल दिल्ली पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है।

SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m