शरद पाठक, छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश स्थापना दिवस की तैयारियों के बीच छिंदवाड़ा कलेक्ट्रेट भवन में एक गंभीर दुर्घटना सामने आई है। परिसर को रोशनी से सजाने के दौरान तीसरी मंजिल पर कार्य कर रहा एक मजदूर अचानक संतुलन बिगड़ने से नीचे आ गिरा। ऊंचाई से गिरने के चलते श्रमिक को गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद प्रशासनिक कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे तुरंत सरकारी गाड़ी से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।
READ MORE: खंडवा में अतिक्रमण को लेकर हाईवोल्टेज ड्रामा: सिटी मजिस्ट्रेट का फूटा गुस्सा, बोले- ‘तुम्हारे बाप का राज है क्या?’
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऊंचाई पर जोखिम भरा काम करवाने के बावजूद मजदूर को सेफ्टी बेल्ट, हेलमेट या सुरक्षा रस्सी जैसे अनिवार्य साधन मुहैया नहीं कराए गए थे। जिले के सर्वोच्च प्रशासनिक केंद्र में ही सुरक्षा मानकों की इस तरह अनदेखी होना ठेकेदार और संबंधित एजेंसी की कार्यप्रणाली पर कड़े सवाल खड़े करता है। मामले में सुरक्षा उपायों की लापरवाही को लेकर आधिकारिक जांच और पुष्टि की प्रतीक्षा है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

