देहरादून में भीषण हादसा गया है. जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि कार के ऊपर यूरिया से भरा ट्रक पलट गया. साईं मंदिर के पास अनियंत्रित ट्रक ने चारों को कुचल दिया. इस हादसे में दम्पति, बुजुर्ग मां और चालक की दर्दनाक मौत हो गई है. जानकारी के मुताबिक हादसे में मिश्रेष, निशा कपूर, किरण कपूर और नीरज की मौत हुई है. वहीं 6 साल के मासूम माहेर को सुरक्षित निकाल लिया गया है.
जानकारी के मुताबिक हादसा देहरादून-दिल्ली हाईवे पर मोहब्बेवाला के पास दोपहर करीब 3 बजे हुआ. हादसे में घायल बच्चे को कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी लोग सहारनपुर से देहरादून आ रहे थे.
इसे भी पढ़ें : उत्तराखंड की सरकारी जमीनों पर उठे सवालों के बीच सरकार की सफाई, 6-7 लैंड पार्सल की होगी बिडिंग
पुलिस के अनुसार कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि मोहब्बेवाला के पास सड़क हादसा हो गया. इसके बाद ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. कंटेनर प्लास्टिक के दाने के कट्टों से भरा हुआ था.

