दुर्गेश राजपूत, नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में करोड़ों रुपए का सैंड बोआ सांप के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस सांप को दो मुंहा भी कहा जाता है। पकड़े गए आरोपी को अब जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।  

दरअसल, देहात थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि सिराली के महेंद्र गांव निवासी 65 वर्षीय ओमप्रकाश गोर के पास 2 सैंड बोआ सांप है। जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को सतवासा क्षेत्र से दबोच लिया। सांपों को सुरक्षित टीम को सौंप दिया गया है।

पकड़े गए दोनों सैंड बोआ सांपों की लंबाई लगभग 4 फीट बताई जा रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस दोमुंहा सांप की कीमत करोड़ों रुपए है। जानकारी के अनुसार सैंड बोआ सांपों का इस्तेमाल मुख्य रूप से तंत्र-मंत्र, अंधविश्वास और विदेशों में दवाइयां व कॉस्मेटिक्स बनाने के लिए किया जाता है। जिसकी वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में इनकी भारी मांग और अवैध तस्करी होती है। वन विभाग आरोपी का मेडिकल चेकअप कराने के बाद उसे जेल भेजने की तैयारी कर रहा है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m