Delhi News Brief (दिल्ली न्यूज ब्रीफ): कल (28 अक्टूबर 2026) की खबरों में दिल्ली SIR पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, AAP ने रेखा सरकार को दी खुली चेतावनी, राहुल गांधी से व्यापारियों ने फिर मांगा 20 मिनट का समय, 51 बेटियों के नए जीवन की शुरुआत में मददगार बनीं CM रेखा गुप्ता प्रमुख रहा।

दिल्ली SIR पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रूप से सवाल उठाए हैं. सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में मतदाताओं के विशेष गहन पुनरीक्षण पर सुनवाई करते हुए चुनाव आयोग से कहा कि वह फॉर्म 6, 7 और 8 में बदलाव नहीं कर सकता. चुनाव आयोग ने कहा कि वह वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने के आवेदन स्वीकार करने की तारीख आगे बढ़ाएगा.

AAP ने रेखा सरकार को दी खुली चेतावनी
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) के नेतृत्व वाली सरकार की ऑनलाइन शराब बुकिंग योजना को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने इस योजना का विरोध करते हुए दिल्ली सरकार को 24 घंटे के भीतर इसे वापस लेने की चेतावनी दी है। पार्टी ने कहा है कि यदि सरकार ने योजना बंद नहीं की तो राजधानी में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली सरकार की ऑनलाइन शराब बुकिंग व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए इसे वापस लेने की मांग की है। पार्टी ने चेतावनी दी है कि सरकार ने 24 घंटे के भीतर इस योजना को बंद नहीं किया तो वह दिल्ली में व्यापक स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेगी।

राहुल गांधी से व्यापारियों ने फिर मांगा 20 मिनट का समय
दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाली कांग्रेस की महारैली को लेकर व्यापारियों और कांग्रेस के बीच खींचतान बढ़ती नजर आ रही है। चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को दूसरी बार पत्र लिखकर रैली टालने की अपील की है। व्यापारियों ने इस बार राहुल गांधी से केवल 20 मिनट का समय मांगा है। उनका कहना है कि यदि राहुल गांधी उन्हें 20 मिनट में समझा देते हैं कि रैली से कारोबार को नुकसान नहीं होगा, तो वे इसका स्वागत करने के लिए तैयार हैं।

51 बेटियों के नए जीवन की शुरुआत में मददगार बनीं CM रेखा गुप्ता
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने बुधवार को जनसेवा सदन में 51 नवविवाहित बेटियों को उनके प्रथम करवाचौथ के अवसर पर एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता के चेक और करवाचौथ किट (Karwa Chauth kit) प्रदान की। लाडली फाउंडेशन की ओर से मार्च माह में इन सभी बेटियों का सामूहिक विवाह कराया गया था। मुख्यमंत्री ने नवदंपतियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखी, समृद्ध और खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक बेटी को एक लाख रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा। इसके साथ ही उन्हें करवाचौथ किट भी प्रदान की गई।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
दिल्ली में छठ पर सरकारी छुट्टी: दिल्ली में छठ महापर्व (Chhath Puja) को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने राजधानी में छठ पूजा के लिए 1,400 से अधिक घाट तैयार करने की योजना बनाई है। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए प्रमुख घाटों पर CCTV कैमरों से निगरानी की जाएगी। इसके अलावा, भीड़भाड़ वाले घाटों के आसपास दमकल की गाड़ियां तैनात करने और महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था करने की भी तैयारी है। (पढ़े पूरी खबर)
MCD स्कूलों में बढ़ेंगी सुविधाएं: दिल्ली नगर निगम (MCD) के विद्यालयों में छात्रों की संख्या बढ़ाने और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के उद्देश्य से शिक्षा समिति की मंगलवार को बैठक हुई। बैठक में स्कूलों की शैक्षणिक व्यवस्था बेहतर बनाने, बच्चों को मूल्य आधारित शिक्षा देने, आधुनिक सुविधाओं का विस्तार करने तथा स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। शिक्षा समिति के अध्यक्ष योगेश वर्मा ने बताया कि बैठक में निगम के विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और छात्रों के दाखिले बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। (पढ़े पूरी खबर)
CM रेखा गुप्ता ने बताया दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा के लिए मेगा प्लान: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलत राम कॉलेज में सेंटेनरी शैक्षणिक भवन, कंप्यूटर केंद्र और कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने महिला सुरक्षा को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए राजधानी में एक लाख स्मार्ट स्ट्रीट लाइट और 50 हजार नए CCTV कैमरे लगाने की योजना की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार कई स्तरों पर काम कर रही है। राजधानी में एक लाख स्मार्ट स्ट्रीट लाइट लगाने और 50 हजार नए सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने की योजना पर काम किया जा रहा है। (पढ़े पूरी खबर)
डंकी रूट केस में ED का बड़ा एक्शन: अमेरिका में अवैध तरीके से दाखिल होने के आरोप में फरवरी 2025 में 300 से अधिक भारतीयों को वापस भेजे जाने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। ED के जालंधर जोनल कार्यालय ने दिल्ली के टिकट एजेंट तरुण खोसला को गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि वह डंकी रूट के जरिए लोगों को अवैध तरीके से अमेरिका भेजने वाले नेटवर्क का अहम हिस्सा था। विशेष पीएमएलए अदालत ने आरोपी को 30 अक्टूबर 2026 तक ED की हिरासत में भेज दिया है। (पढ़े पूरी खबर)
जामिया में छात्र संघ चुनाव को लेकर घमासान: नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया (Jamia Millia Islamia) में जारी धरने और ओखला हेड से कुलपति आवास तक प्रस्तावित मार्च को देखते हुए मंगलवार को पुलिस ने विश्वविद्यालय के आसपास भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू कर दी। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी। इस बीच, मंगलवार दोपहर 3 बजे प्रस्तावित मार्च बाद में रद्द कर दिया गया। धरने और प्रस्तावित मार्च को देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क रहा। एहतियातन क्षेत्र में धारा 163 लागू की गई, ताकि कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके। (पढ़े पूरी खबर)
Delhi Liquor Booking App: दिल्ली में शराब खरीदने वालों के लिए ऑनलाइन बुकिंग (Liquor OnlineBooking) की सुविधा शुरू होने की जानकारी सामने आई है। इसके तहत लोग दिल्ली सरकार (Delhi Government) की ओर से विकसित मोबाइल ऐप (Mobile App) के माध्यम से रिटेल दुकानों से शराब की एडवांस बुकिंग कर सकेंगे। इससे ग्राहकों को दुकान पर जाकर उपलब्धता की जानकारी लेने या बुकिंग के लिए इंतजार करने की परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, इस सुविधा के तहत फिलहाल केवल ऑनलाइन बुकिंग की व्यवस्था बताई गई है। शराब की होम डिलीवरी नहीं की जाएगी। बुकिंग करने के बाद ग्राहकों को अपनी शराब लेने के लिए संबंधित रिटेल दुकान पर खुद जाना होगा। (पढ़े पूरी खबर)
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

