चंकी बाजपेयी, इंदौर। परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। पीड़िता मूल रूप से छत्तीसगढ़ की रहने वाली है, जबकि आरोपी उत्तर प्रदेश का निवासी बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: मुझे मेरी पत्नी से बचाओ! महिला ने पति को भाइयों से पिटवाया, साले ने जीजा का काटा कान

परदेशीपुरा थाने से मिली जानकारी के मुताबिक युवक पीड़िता से मिलने इंदौर आया था। मुलाकात के दौरान शारीरिक शोषण की घटना सामने आई, जिसकी जानकारी मिलने पर पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक दानिश उर्फ साजन को गिरफ्तार किया है और पॉक्सो एक्ट और धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। 

यह भी पढ़ें: युवती को प्रेम जाल में फंसाया, अश्लील वीडियो वायरल करने की दी धमकी, ऐंठे 1 करोड़ 30 लाख

आरोप है कि युवक ने पहले अपना नाम साजन बताया था लेकिन जब मिलने पहुंचा तो उसने अपना नाम दानिश बताया। एडिशनल डीसीपी जोन 2 अमरेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता के परिजनों से संपर्क कर पूरे मामले की जानकारी दी है। वहीं, आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके मोबाइल फोन व सोशल मीडिया चैट की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आगे की कानूनी कार्रवाई तेजी से की जा रही है ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m