रविंद्र कुमार भारद्वाज, रायबरेली। शिक्षा के मंदिर में हुई बेहद शर्मनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। मिल एरिया थाना क्षेत्र के रतापुर स्थित प्रतिष्ठित फिरोज़ गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज में कार्यवाहक प्रिंसिपल मनीष सक्सेना ने अपनी ही संस्था के शिक्षक अमरजीत को सैलरी मांगने पर बुरी तरह पीट दिया।

बकाया सैलरी मांग रहा था शिक्षक

शिक्षक अमरजीत लंबे समय से अपनी बकाया सैलरी की मांग कर रहे थे। जब उन्होंने हक की बात की तो कार्यवाहक प्रिंसिपल का गुस्सा भड़क उठा। गाली-गलौज के बाद विवाद उग्र रूप ले लिया। प्रिंसिपल ने शिक्षक पर लाठियों और हाथों से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया, जिससे अमरजीत खून से लथपथ हो गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

READ MORE: यूपी में कानून का खौफ खत्म! घर में घुसकर महिला से मारपीट, फिर उठे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

घटना के बाद आरोपी प्रिंसिपल फरार

घटना के बाद आरोपी प्रिंसिपल मनीष सक्सेना कॉलेज में ताला लगाकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही मिल एरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल शिक्षक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है और आरोपी की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।