देवरिया। जिले तरकुलवा थाना क्षेत्र के ग्राम पोखरभिंडा में जमीनी विवाद को लेकर दबंगई का मामला सामने आया है। पीड़िता शाहिना खातून के घर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दर्जनों की संख्या में पहुंचे लोगों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ शुरू कर दी।

दबंगों ने घर पर किया हमला

पीड़िता शाहिना खातून के अनुसार, जमीनी विवाद के चलते दबंगों ने उनके घर पर हमला कर दिया। हमलावरों ने घर में रखी कई बाइकों को डंडों से पीट-पीटकर क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद मकान में भी तोड़फोड़ की गई। इस घटना से पूरे घर में अफरा-तफरी मच गई और परिवार के लोग दहशत में आ गए। वही कई लोग घायल हो गए जिनका उपचार चल रहा है।

READ MORE: राष्ट्रीय लोकदल में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, RLD की यूपी प्रदेश कार्यकारिणी भंग, जल्द होगा नया गठन

कार्रवाई में ढिलाई बरती जा रही

घटना के बाद शाहिना खातून ने तरकुलवा थाने में कई लोगों के खिलाफ तहरीर देकर केस दर्ज कराया है। लेकिन पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज नहीं किया है। शाहिना ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस दबंगों के साथ मिली हुई है, जिसके चलते कार्रवाई में ढिलाई बरती जा रही है।

READ MORE: CM योगी ने ‘प्रोजेक्ट गंगा’ का किया शुभारंभ, कहा- यूपी के गांव-गांव तक पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट, बड़ी संख्या में पैदा होंगे रोजगार

तरकुलवा पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ग्राम पोखरभिंडा की इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग की है, ताकि दोषियों को कड़ी सजा मिल सके।