लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय लोकदल ने उत्तर प्रदेश में बड़ा संगठनात्मक फैसला लिया है। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में यूपी की मौजूदा प्रदेश कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय अपने पद पर बने रहेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष के अलावा बाकी संगठन भंग

राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। पार्टी ने कहा है कि संगठन को और अधिक प्रभावी एवं मजबूत बनाने के लिए जल्द ही नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। बैठक में यह भी तय किया गया कि आने वाले समय में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए नई रणनीति अपनाई जाएगी, जिससे पार्टी की जनसंपर्क और राजनीतिक गतिविधियों को और गति दी जा सके।

READ MORE: CM योगी ने ‘प्रोजेक्ट गंगा’ का किया शुभारंभ, कहा- यूपी के गांव-गांव तक पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट, बड़ी संख्या में पैदा होंगे रोजगार

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले संगठनात्मक फेरबदल को काफी अहम माना जा रहा है। राष्ट्रीय लोकदल नई ऊर्जा के साथ चुनावी रण में उतरने की तैयारी कर रही है। जातीय समीकरण और वोटबैंक को ध्यान में रखते हुए संगठन में बड़े बदलाव किए जाएंगे।