लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में Digital Entrepreneurship के अभियान को नई गति प्रदान करने के लिए आज लखनऊ में ‘प्रोजेक्ट गंगा’ (Government Assisted Network for Growth and Advancement) का शुभारंभ किया।
सीएम योगी ने बताया कि इस योजना के लिए UP सरकार और हिंदूजा ग्रुप की कंपनी के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। जिसका मुख्य उद्देश्य शहरों की तरह गाँवों में भी बिना किसी रुकावट के हवा से तेज चलने वाला हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड इंटरनेट पहुँचाना है।
READ MORE: भ्रष्टाचार का टारगेट पूरा हो गया तब…मंत्री नंदी से यूपीडा की कमान वापस लेने पर अखिलेश यादव का CM योगी पर तं
हिंदुजा ग्रुप का हृदय से धन्यवाद
सीएम योगी ने आगे कहा कि यह अभिनव पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘डिजिटल इंडिया’ के उस संकल्प को आगे बढ़ाती है, जो ‘विकसित भारत’ एवं ‘आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण का सशक्त आधार है। यूपी ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन, IT and Electronics विभाग और हिंदुजा ग्रुप को हृदय से धन्यवाद एवं प्रदेश वासियों को बधाई।
READ MORE: ‘आंख खोल के पढ़ ल अखिलेश यादव जी, तू…’, ओपी राजभर का सपा सुप्रीमो पर निशाना, AI वीडियो को लेकर दे डाली चेतावनी
अत्याधुनिक सेवाएं आसानी से पहुंचेगी
बता दें कि योगी सरकार की ‘प्रोजेक्ट गंगा’ गाँवों और कस्बों तक तेज इंटरनेट पहुँचाने का एक बड़ा अभियान है। यह प्रोजेक्ट करोड़ों ग्रामीणों को डिजिटल दुनिया से जोड़कर उनके जीवन को आसान बनाने का काम करेगी। साथ ही इसके माध्यम से इंटरनेट नेटवर्क के माध्यम से UP के सुदूर गाँवों तक टेलीमेडिसिन, ई-एजुकेशन, ई-गवर्नेंस और ई-कॉमर्स जैसी अत्याधुनिक सेवाएं आसानी से पहुंच सकेंगी।

