Actor Prakash Raj Non Bailable Warrant Issued: बॉलीवुड-साउथ अभिनेता प्रकाश राज के खिलाफ गैर-जमानती वॉरंट जारी हुआ है। बेंगलुरु की एक अदालत ने एक्टर प्रकाश राज के खिलाफ एक गैर-जमानती वॉरंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किया है। एक से ज्यादा वोटर ID कार्ड रखने के मामले प्रकाश राज के खिलाफ एक गैर-जमानती वारंट जारी किया गया है। आरोप है कि उनके पास चार राज्यों के मतदाता पहचान पत्र हैं, जो चुनाव नियमों का उल्लंघन है।

साउथ अभिनेता प्रकाश राज के खिलाफ ये वारंट वकील दिलीप कुमार की रिपोर्ट पर जारी हुआ है। 2019 में वकील दिलीप कुमार ने हलासूरू गेट पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई थी।

शिकायतकर्ता का कहना है कि राज के पास चार राज्यों के मतदाता पहचान पत्र हैं, जिनमें कर्नाटक, तमिलनाडु और तेलंगाना शामिल है। अगर ये साबित हुआ, तो यह चुनाव संबंधी नियमों का उल्लंघन होगा। दिलीप कुमार ने कहा कि पुलिस ने शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने बाद में बेंगलुरु सिटी पुलिस कमिश्नर और चुनाव आयोग से भी संपर्क किया। हालांकि वहां से भी कोई जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया। चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार किसी भी नागरिक को देश में केवल एक ही जगह मतदाता के रूप में पंजीकृत किया जा सकता है। शिकायत में आरोप है कि प्रकाश राज ने कई मतदाता पहचान पत्र रखकर इन नियमों का उल्लंघन किया।

विवादों में प्रकाश राज

बता दें कि साउथ अभिनेता प्रकाश राज का विवादों से गहरा नाता रहा है। प्रकाश राज को मोदी और बीजेपी का विरोधी माना जाता है। प्रकाश राज अक्सर मोदी सरकार और बीजेपी के खिलाफ बयान देते रहते हैं। इसी मामले में 48वें अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) की अदालत ने कथित तौर पर दो मौकों पर एक्टर को समन भेजे थे और अदालत में उपस्थित होने के निर्देश दिए थे। हालांकि, प्रकाश राज दोनों तारीखों पर पेश नहीं हुए। बार-बार समन के बावजूद उनकी गैरहाजिर होने को देखते हुए अदालत ने अब उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया है।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m