कुंदन कुमार, पटना।  राजधानी पटना के गर्दनीबाग में बीते रविवार (30, अगस्त) से धरने पर बैठे हुए 6 साल का आदित्य राज ने कल सोमवार (31, अगस्त) की देर रात मिलने के लिए पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पहुंचे, उन्होंने आदित्य राज को इंसाफ दिलाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद आदित्य ने 2 बजे रात को अपना धरना स्थगित कर दिया।

आदित्य राज ने कहा कि, सांसद पप्पू यादव ने उन्हें यह आश्वासन दिया है कि वे उनकी लड़की को सुप्रीम कोर्ट तक लड़ेंगे। हम उनकी बातों से संतुष्ट हैं, वो हमारे पिता सामान हैं, वो जो कह रहे हैं वो कर रहे हैं। इसे ध्यान में रखते हुए हम अपना धरना खत्म कर रहे हैं।

पीएम मोदी से करना चाहता था मुलाकात

​धरने पर बैठे आदित्य राज ने कल सोमवार को अपनी मां के साथ कथित तौर पर पुलिस द्वारा किए गए मारपीट के मामले को लेकर पीएम मोदी से मुलाकात करने की इच्छा जताई थी। आदित्य ने कहा था कि, वह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करना चाहता है, जब तक उन्हें प्रधानमंत्री से मिलने का मौका नहीं मिलता और उनके परिवार को पूरी तरह न्याय नहीं मिल जाता, तब तक उनका यह विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। आदित्य ने कहा कि इस पूरी कार्रवाई में उनके परिवार को निशाना बनाया गया है, जो कि गलत है और उसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पुलिस पर लगाया मां के साथ मारपीट का आरोप

गौरतलब है कि पटना छात्र आंदोलन के दौरान सरकार से तीखे सवाल और अपने बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ 6 वर्षीय आदित्य राज रविवार (31, अगस्त) से गर्दनीबाग में धरने पर बैठा था। दरअसल आंदोलन के दौरान आदित्य और उसके माता-पिता को हिरासत में लिया गया था।

आदित्य का आरोप है कि हिरासत के दौरान पटना पुलिस ने उसकी मां के साथ मारपीट की है, जिसके विरोध में आज सुबह 11 बजे छात्र ने गर्दनीबाग में धरने पर बैठने का ऐलान किया है। इससे पहले वह अपने वकील के साथ बिहार पुलिस मुख्यालय भी पहुंचा था और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग भी की थी।

पहले से आदित्य की मदद कर रहे हैं पप्पू यादव

वहीं, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने आदित्य राज के साथ की कुछ तस्वीरों को सोशल मीडिया एक्स पर साझा करते हुए लिखा कि, बिहारी वंडर बॉय आदित्य के माता-पिता के सम्मान की लड़ाई संसद से सुप्रीम कोर्ट तक लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि, आदित्य की शिक्षा-दीक्षा हेतु बहुत पहले से मेरा स्नेह उसे मिलता रहा है। वही भरोसा है, जिस कारण बेटा आदित्य अनशन समाप्त करने को राजी हुआ। जब आदित्य से सब अंजान थे, तब मैं इसकी प्रतिभा पहचाना था।

ये भी पढ़ें- पटना शराबकांड मामले में 42 लोग गिरफ्तार! तेजस्वी बोले- NDA नेताओं के लिए दुधारू गाय बनी शराबबंदी