लवकुश बैरागी, आगर मालवा। रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। आगर मालवा में 12 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पीड़िता की मम्मी की मौसी का लड़का रिश्ते में बच्ची का मामा लगता है जिसने इस घटना को अंजाम दिया है। यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: केंद्र की परफॉर्मेंस रिपोर्ट में MP की शिक्षा व्यवस्था पर कई सवाल, एक भी जिला 60% से ऊपर नहीं, टॉपर सीधी भी सिर्फ 55.5% पर
12 साल की बच्ची घर पर अकेली थी। इसी मौके का फायदा उठाकर आरोपी ने घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता का अस्पताल में उपचार के बाद नाजुक स्थिति को देखते हुए इंदौर रेफर किया गया है। पुलिस ने दुष्कर्म और पास्को एक्ट में मामला दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें: इंदौर में इंटरनेशनल ड्रग नेटवर्क पर बड़ा प्रहार: नाइजीरियन महिला 57.18 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार, बिजनेस वीजा पर आई थी भारत
एसडीओपी मोतीलाल कुशवाहा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को 4 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में आगे की जांच कोतवाली पुलिस कर रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


