अहमदाबाद। गुजरात पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शहर के नरोडा क्षेत्र स्थित हंसपुरा चार रास्ता के पास एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 4.50 करोड़ रुपये मूल्य की मेफेड्रोन (एमडी) ड्रग्स जब्त की है। पुलिस ने मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले से ड्रग्स की डिलीवरी देने आए तीन तस्करों को रंगे हाथ दबोच लिया, जबकि इस सिंडिकेट का मुख्य सूत्रधार फिलहाल फरार है।
गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई
क्राइम ब्रांच के उपायुक्त (डीसीपी) अजीत राज्यान के अनुसार, 11 सितंबर को पुलिस को सटीक इनपुट मिला था कि मध्य प्रदेश से एक कार में नशीले पदार्थों की बड़ी खेप अहमदाबाद भेजी जा रही है। हंसपुरा चार रास्ता पर नाकाबंदी कर संदिग्ध कार को रोका गया। तलाशी के दौरान वाहन से 939 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स बरामद हुई।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब्त ड्रग्स की कीमत 4.50 करोड़ रुपये (घरेलू बाजार में लगभग 28 लाख रुपये) आंकी गई है। पुलिस ने मौके से तीन मोबाइल फोन और कार सहित कुल 31 लाख रुपये का सामान जब्त कर आरोपियों को एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी और नेटवर्क
पकड़े गए आरोपियों की पहचान मंदसौर निवासी असलम पिंजारा (29), शेजाद मंसूरी (22) और इमरान मंसूरी (28) के रूप में हुई है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि वे मंदसौर की इंदिरा कॉलोनी निवासी ‘इमरान पठान उर्फ लाला’ के कहने पर यह खेप अहमदाबाद लाए थे। तीनों को अदालत में पेश कर 10 दिनों की रिमांड पर लिया गया है।
एक अन्य कार्रवाई में 92 ग्राम ड्रग्स बरामद
इसके अलावा, जोन-6 एलसीबी और कागडापीठ पुलिस ने रायपुर इलाके से मंदसौर निवासी आदिलखा मेवाती (40) को 92 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया, जिसकी कीमत 2.77 लाख रुपये है। पुलिस अब अहमदाबाद में ड्रग्स के स्थानीय खरीदारों और पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें



