अहमदाबाद। अहमदाबाद महानगरपालिका (मनपा) की स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में नागरिकों की सुविधा के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। अब शहर में मनपा संचालित हॉल और पार्टी प्लॉट बुक कराने के लिए शादी की निमंत्रण पत्रिका (मैरिज कार्ड) दिखाना अनिवार्य नहीं होगा।
शादी के कार्ड की अनिवार्यता खत्म
स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन कमलेश पटेल ने बताया कि पहले हॉल बुकिंग के समय वर-वधू और उनके माता-पिता के आधार कार्ड के साथ शादी का निमंत्रण पत्र भी मांगा जाता था, जिससे लोगों को काफी असुविधा होती थी। अब इस व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया है। बुकिंग के लिए केवल वर-वधू और उनके माता-पिता के आधार कार्ड ही पर्याप्त होंगे।
नई डेकोरेशन नीति की तैयारी
बैठक में हॉल के रखरखाव और आय बढ़ाने के लिए नई डेकोरेशन नीति पर भी चर्चा हुई। वर्ष 2018 तक ठेकेदारों के जरिए डेकोरेशन, सुरक्षा और लाइट की व्यवस्था से मनपा को लगभग 10 करोड़ रुपये की सालाना आय होती थी। व्यवस्था बंद होने के बाद अब मनपा को सुरक्षा, लाइट और सफाई पर सालाना करीब 40 करोड़ रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। इसे देखते हुए अब तीन श्रेणियों के डेकोरेशन पैकेज तैयार करने की योजना है।
स्ट्रीट लाइटों के लिए मेंटेनेंस शेड्यूल
शहर की करीब 2.10 लाख स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अब शिकायत का इंतजार किए बिना, तय समय सीमा के अनुसार लाइटें बदली जाएंगी। प्रत्येक खंभे की उम्र और स्थापना की तारीख का रिकॉर्ड रखकर चरणबद्ध तरीके से मेंटेनेंस किया जाएगा, ताकि लाइट धीमी होने से पहले ही बदल दी जाए।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

