वडोदरा। गुजरात के वडोदरा स्थित चर्चित भायली गैंगरेप मामले में पॉक्सो (POCSO) कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए सभी पांचों आरोपियों को दोषी करार दिया है। अदालत 25 अगस्त को दोषियों की सजा की अवधि पर फैसला सुनाएगी।
यह दिल दहला देने वाली वारदात वर्ष 2024 में नवरात्रि उत्सव के दौरान हुई थी। 4 अक्टूबर 2024 को नवरात्रि की दूसरी रात वडोदरा की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी अपने एक पुरुष मित्र के साथ गरबा खेलने गई थी। गरबा के बाद दोनों भायली इलाके में एक सुनसान जगह पर बैठे बातचीत कर रहे थे।
इसी दौरान बाइक पर सवार होकर 5 आरोपी वहां पहुंचे। पूर्व नियोजित साजिश के तहत आरोपियों ने पहले किशोरी के दोस्त को कसकर पकड़ लिया और उसे बंधक बना लिया। इसके बाद आरोपियों ने नाबालिग किशोरी के साथ बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। हैवानियत को अंजाम देने के बाद आरोपी पीड़िता का मोबाइल फोन भी लूटकर मौके से फरार हो गए।
घटना के तुरंत बाद पीड़िता और उसका दोस्त किसी तरह पुलिस स्टेशन पहुंचे और आपबीती बताई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया और विशेष टीमों का गठन किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना के कुछ ही दिनों के भीतर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
अदालत में मामले की सुनवाई के दौरान पेश किए गए सबूतों और गवाहों के आधार पर वडोदरा की पॉक्सो कोर्ट ने पांचों आरोपियों को जघन्य अपराध का दोषी माना है। पीड़ित पक्ष को अब 25 अगस्त का इंतजार है, जब अदालत दोषियों को सख्त से सख्त सजा सुनाएगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

