संजय पाटीदार, भोपाल। गुजरात में सामने आए जहरीली शराब कांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुजरात पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी रईस को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रईस की ससुराल भोपाल के करोंद क्षेत्र में है, जहां से पुलिस ने उसे दबोचा। जांच में खुलासा हुआ है कि रईस पिछले लगभग 2 महीनों से गुजरात में जहरीली शराब की आपूर्ति कर रहा था। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 9 लोगों की जान जा चुकी है।

21 अगस्त महाकाल भस्म आरती: मस्तक पर त्रिपुंड-त्रिनेत्र और राम का नाम, नवमी पर ऐसे हुआ बाबा महाकाल का श्रृंगार

मुरैना से जुड़े तार और मास्टरमाइंड की भी मौत

पुलिस जांच में इस जहरीली शराब कांड का मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से गहरा कनेक्शन उजागर हुआ है। जहरीली शराब मुरैना निवासी नरेंद्र यादव (उर्फ डॉक्टर) ने तैयार की थी। नरेंद्र यादव और रईस गुजरात के local शराब तस्कर गौतम सोलंकी के साथ मिलकर एक बड़े नेटवर्क की तरह काम कर रहे थे। जहरीली शराब बनाने वाला नरेंद्र यादव खुद भी इसका शिकार हो गया और शराब पीने से उसकी मृत्यु हो चुकी है।

नदियां उफान पर, सड़कों पर चली नाव: MP के कई इलाकों में बाढ़ का खतरा; आज 16 जिलों

पुराने मामलों से जुड़ते तार और कार्रवाई

मध्य प्रदेश के मुरैना में करीब 5 साल पहले भी ऐसा ही बड़ा जहरीली शराब हादसा हुआ था, जिसमें 24 लोगों की जान चली गई थी। इस पूरे नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इस मामले में कुल 21 आरोपियों को नामजद किया गया है, जिनमें से अब तक 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस बाकी बचे आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m