अहमदाबाद:दीपावली के त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी और खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी के खिलाफ अहमदाबाद महानगरपालिका (मनपा) के हेल्थ फूड विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। शहर में मिठाई और फरसाण की बढ़ती मांग के बीच विभाग ने खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाली चार प्रमुख उत्पादन इकाइयों को शुक्रवार को सील कर दिया। इस अचानक की गई कार्रवाई से खाद्य कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।मनपा की टीमों ने शाहीबाग, दूधेश्वर रोड स्थित तावड़ीपुरा और गांधी रोड क्षेत्र में खाद्य पदार्थों के उत्पादन, भंडारण और बिक्री स्थलों की सघन जांच की। इस दौरान साफ-सफाई, कर्मचारियों की व्यक्तिगत स्वच्छता, पैकेजिंग और इस्तेमाल किए गए खाद्य तेल के निस्तारण में गंभीर लापरवाही पाई गई।इन इकाइयों पर हुई कार्रवाई:स्वस्तिक फूड्स: शाहीबाग के दूधेश्वर रोड स्थित महेश्वरी एस्टेट स्थित इस यूनिट में खाद्य तेल के उचित निस्तारण में भारी अनियमितताएं मिलीं। परिसर की टाइल्स, दीवारों और फर्श की व्यवस्था संतोषजनक नहीं थी। कारीगर बिना कैप, एप्रन, मास्क और दस्ताने के काम कर रहे थे।श्याम

गुजरात में नाबालिग के अपहरण, जबरन धर्म परिवर्तन और दुष्कर्म का मामला: चार गिरफ्तार, एसआईटी गठित – Lalluram https://share.google/EHdIG1OyraakGGzSW

सुंदर फूड प्रोडक्ट्स: तावड़ीपुरा स्थित महेश्वरी इंडस्ट्रियल एस्टेट की इस इकाई में पैकेजिंग और लेबलिंग के नियम ताक पर रखे गए थे। यहां भी स्वच्छता मानकों की अनदेखी और प्रयुक्त तेल के निस्तारण के लिए अधिकृत एजेंसी से अनुबंध नहीं पाया गया।

गांधी रोड की दो इकाइयां: पुराने प्रताप सिनेमा के पास स्थित ‘प्रकाशकुमार कन्हैयालाल’ और ‘अमृतलाल कुबेरदास नमकीनवाला’ की इकाइयों में उत्पादन से लेकर बिक्री तक भारी गंदगी मिली। यहां भी तेल के सुरक्षित निस्तारण का कोई वैध

अनुबंध नहीं था।कड़े निर्देश जारी:मनपा प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रतिदिन 50 किलोग्राम से अधिक खाद्य तेल का उपयोग करने वाली हर इकाई के लिए प्रयुक्त तेल के सुरक्षित संग्रह हेतु मान्यता प्राप्त एजेंसी से अनुबंध करना अनिवार्य है। तेल का अनाधिकृत दोबारा उपयोग करना कानूनन अपराध है।त्योहारों के मद्देनजर मनपा ने सभी मिठाई, फरसाण और खाद्य निर्माताओं को चेतावनी दी है कि वे गुणवत्ता, स्वच्छता और पैकेजिंग के नियमों का सख्ती से पालन करें, अन्यथा आगे भी ऐसी ही कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें