अहमदाबाद: गुजरात के गिर सोमनाथ जिले की कोडिनार तहसील से एक नाबालिग लड़की के लापता होने के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासे किए हैं। पुलिस ने लापता किशोरी सहित दो नाबालिग बालिकाओं को मेहसाणा जिले की उंझा तहसील के उनावा स्थित एक दरगाह से सकुशल बरामद कर लिया है। इस गंभीर मामले में पुलिस ने प्रेम जाल में फंसाकर अपहरण, दुष्कर्म, जबरन धर्म परिवर्तन और पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मेडिकल जांच में पीड़िता के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अब्दुल जोखिया, मो. आसिफ अंसार, साकिरहुसैन उर्फ बबली पठान और निशार काजी के रूप में हुई है।इंस्टाग्राम के जरिए फंसाया जाल मेंपुलिस के अनुसार, सूरत निवासी आरोपी साकिर हुसैन ने इंस्टाग्राम के माध्यम से पीड़िता से संपर्क कर उसे प्रेम जाल में फंसाया था। शादी का झांसा देकर उसे उंझा बुलाया गया, जहां से उसे उनावा की दरगाह ले जाया गया। आरोप है कि दरगाह में मौलवी और अन्य सहयोगियों ने मिलकर नाबालिग का ब्रेनवॉश किया और उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया। पीड़िता का नाम बदलकर ‘रोजीताबानू’ रखा गया, उसे काला बुर्का पहनाया गया तथा कलमा व नमाज पढ़वाने की विधि पूरी कराई गई। पुलिस से बचने के लिए सिमकार्ड तुड़वाने जैसे कृत्य भी किए गए।एसपी द्वारा एसआईटी का गठनमामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जयदीपसिंह जाडेजा ने तुरंत विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। एसआईटी में उना के डीएसपी एम.एफ. चौधरी सहित स्थानीय पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं, जो पूरे नेटवर्क और अन्य संभावित संलिप्तता की गहनता से जांच कर रहे हैं

