अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में डिजिटल अरेस्ट और सेक्सटॉर्शन का एक बेहद खौफनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक अनजान नंबर से आए न्यूड वीडियो कॉल के बाद साइबर ठगों ने 26 वर्षीय एक निजी कंपनी के कर्मचारी को ब्लैकमेल कर 49.78 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपियों ने खुद को दिल्ली पुलिस का साइबर क्राइम अधिकारी और YouTube का प्रतिनिधि बताकर पीड़ित को गिरफ्तारी और करियर बर्बाद होने का डर दिखाया था।
यह घटना 3 सितंबर की रात की है, जब पीड़ित अपने घर पर मोबाइल चला रहा था। तभी उसके व्हाट्सएप पर एक अनजान नंबर से वीडियो कॉल आया। कॉल उठाते ही स्क्रीन पर एक न्यूड युवती नजर आई। युवक ने घबराकर तुरंत कॉल काट दिया और नंबर ब्लॉक कर दिया। हालांकि, ठगों ने युवती के साथ उसकी फर्जी स्क्रीन रिकॉर्डिंग तैयार कर ली थी।
इसके बाद ठगों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसे मांगे। असली खेल 27 सितंबर को शुरू हुआ, जब एक शख्स ने खुद को दिल्ली साइबर क्राइम ब्रांच का अधिकारी संजय अरोड़ा बताकर कॉल किया। उसने युवक से कहा कि वह न्यूड वीडियो से जुड़े संगीन अपराध में फंसा है और उसे 7 साल की जेल हो सकती है। घबराए युवक को झांसे में लेने के लिए ठगों ने उसे हेमंत मल्होत्रा नामक कथित ‘YouTube अधिकारी’ से जोड़ दिया, जिसने वीडियो हटाने के नाम पर 71,250 रुपये माँगे।
इसके बाद गिरफ्तारी, करियर की तबाही और बदनामी का डर दिखाकर ठगों ने युवक से अलग-अलग खातों में कुल 49.78 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। जब लगातार पैसों की माँग बनी रही, तब जाकर पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ और उसने अहमदाबाद साइबर क्राइम पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया। फिलहाल पुलिस ट्रांजेक्शन और बैंक खातों के जरिए गिरोह की तलाश में जुटी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

