गुजरात के कच्छ जिले से इंसानियत और खून के रिश्तों को तार-तार कर देने वाला एक खौफनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की ने अपने ही सगे माता-पिता पर यौन शोषण, बर्बरता और मानसिक उत्पीड़न का सनसनीखेज आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, उसका पिता उसके साथ बार-बार दुष्कर्म करता था, जबकि उसकी मां इस घिनौने अपराध के दौरान मोबाइल से अश्लील तस्वीरें खींचती थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

लड़के से बात करने पर शुरू हुई हैवानियत

मूल रूप से दूसरे राज्य का रहने वाला यह परिवार पिछले कुछ वर्षों से गुजरात में रह रहा था। पुलिस में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, विवाद की शुरुआत तब हुई जब 14 वर्षीय किशोरी फोन पर अपने किसी दोस्त से बात कर रही थी। मां ने बेटी को बात करते देख लिया और जब पिता काम से घर लौटा, तो उससे शिकायत कर दी।

इस बात से आगबबूला होकर पिता ने मासूम बेटी की बेरहमी से पिटाई की और उसे एक कमरे में बंद कर दिया। पीड़िता को कई घंटों तक भूखा-प्यासा रखकर प्रताड़ित किया गया।

20 सितंबर से 1 अक्टूबर तक जारी रही दरिंदगी

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके साथ 20 सितंबर, 29 सितंबर और 1 अक्टूबर को दरिंदगी की गई। 1 अक्टूबर को जब पिता उसका यौन शोषण कर रहा था, तब मां ने अपने मोबाइल से अश्लील तस्वीरें लीं। 29 सितंबर को किसी तरह भागकर पीड़िता अपनी बुआ के घर पहुंची और आपातकालीन नंबर 112 पर कॉल किया। हालांकि, माता-पिता वहां पहुंच गए, उससे फोन छीन लिया और घसीटते हुए वापस घर ले आए।

2 अक्टूबर को भागकर बचाई जान 1

अक्टूबर की रात हुई बर्बरता के बाद, 2 अक्टूबर की सुबह जब पिता काम पर गया, तो लड़की दोबारा किसी तरह भागकर बुआ के पास पहुंची। बुआ की मदद से तुरंत पुलिस हेल्पलाइन को सूचित किया गया।

पुलिस कार्रवाई और कानूनी कदम

सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नाबालिग को सुरक्षित रेस्क्यू किया। आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता को बाल कल्याण समिति (CWC) के संरक्षण में भेजा गया है, वहीं आरोपी मां का मोबाइल जब्त कर डिजिटल सबूतों की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें