नासिक के टीसीएस यौन उत्पीड़न और जबरन धर्मांतरण मामले में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के एक पार्षद के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पार्षद पर इस काण्ड की मुख्य आरोपी निदा खान को पनाह देने का आरोप लगा है। इस खुलासे के बाद महाराष्ट्र के मंत्री और भाजपा नेता नितेश राणे ने शुक्रवार को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) को आतंकवादी संगठन करार दिया।
एआईएमआईएम आतंकी संगठन :नितेश राणे
इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए नितेश राणे ने कहा, “एआईएमआईएम एक आतंकवादी संगठन है, न कि एक राजनीतिक दल।” उन्होंने एआईएमआईएम की तुलना पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से की।
इससे पहले दिन में छत्रपति संभाजीनगर में वरिष्ठ एआईएमआईएम नेता इम्तियाज जलील ने कहा कि वह पार्टी के पदाधिकारियों और पुलिस से मतीन पटेल के निदा खान और उसके रिश्तेदारों को छिपाने में कथित संलिप्तता के बारे में बात करेंगे।
ओवैसी के पार्षद ने निदा खान को दी पनाह
पुलिस के अनुसार, टीसीएस मामले की आरोपी निदा खान को छत्रपति संभाजीनगर से पकड़ा गया था। इसके बाद यह सामने आया कि एआईएमआईएम पार्षद मतीन पटेल ने पिछले कुछ दिनों से उसे और उसके रिश्तेदारों को अपने यहां शरण दे रखी थी। पटेल को इस मामले में आरोपी बनाया गया है, क्योंकि उसने नरेगा क्षेत्र से पकड़ी गई निदा खान को कथित तौर पर पनाह दी थी।
पूर्व सांसद पर भी उठे सवाल
इस मामले में अब AIMIM के पूर्व सांसद इम्तियाज जलील का नाम भी घसीटा जा रहा है। शिवसेना नेता और मंत्री संजय शिरसाठ ने आशंका जताई है कि निदा की मदद में जलील का भी हाथ हो सकता है। उन्होंने पुलिस से माँग की है कि सच सामने लाने के लिए इम्तियाज जलील से भी कड़ी पूछताछ की जाए।
नासिक टीसीएस मामले की जांच जारी
नासिक पुलिस की विशेष जांच दल (एसआईटी) आईटी कंपनी टीसीएस की नासिक इकाई में यौन उत्पीड़न और धर्मांतरण के नौ मामलों की जांच कर रही है। टीसीएस इकाई में महिला कर्मचारियों के शोषण, जबरन धर्मांतरण के प्रयास, धार्मिक भावनाओं को आहत करने, छेड़छाड़ और मानसिक उत्पीड़न के आरोपों के सामने आने के बाद नौ प्राथमिकी दर्ज की गई थीं। इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जिसमें निदा खान भी शामिल है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

