Udan Yojana Phase 2: जोधपुर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को उड़ान योजना फेज-2 का आगाज कर दिया है। सरकार का सीधा सा मकसद है- अब छोटे और दूरदराज के शहरों में रहने वाले लोग भी हवाई सफर कर सकें। इस नई प्लानिंग के साथ सरकार ने अगले 10 सालों का ब्लू प्रिंट तैयार किया है। इस पूरे प्रोजेक्ट पर 28 हजार 840 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

100 पुरानी हवाई पट्टियों का कायापलट
सरकार की इस नई स्कीम में पुराने इन्फ्रास्ट्रक्चर को चमकाने पर जोर है। देशभर में ऐसी 100 पुरानी हवाई पट्टियां (Airstrips) हैं जिन्हें अब आधुनिक एयरपोर्ट्स के रूप में बदला जाएगा। इसके लिए अगले 8 साल में 12,159 करोड़ रुपये का बजट फिक्स किया गया है। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि इससे छोटे शहरों में व्यापार और पर्यटन की रफ्तार कई गुना बढ़ जाएगी।
200 नए हेलीपैड का जाल
सिर्फ हवाई जहाज ही नहीं, हेलीकॉप्टर कनेक्टिविटी पर भी सरकार का बड़ा फोकस है। सूत्रों के मुताबिक, पिछड़े और दुर्गम जिलों में 3,661 करोड़ की लागत से 200 आधुनिक हेलीपैड बनाए जाएंगे। ये हेलीपैड न सिर्फ आम लोगों के लिए काम आएंगे, बल्कि इमरजेंसी के समय मेडिकल और रेस्क्यू सर्विस के लिए लाइफलाइन साबित होंगे। इनके मेंटेनेंस के लिए सरकार शुरुआती 3 साल तक आर्थिक मदद भी देगी।
2016 से अब तक का सफर
साल 2016 में उड़े देश का आम नागरिक यानी उड़ान योजना शुरू हुई थी। आंकड़ों पर गौर करें तो फरवरी 2026 तक देश में 95 हवाई अड्डों और वॉटर एयरोड्रोम के जरिए 663 रूट्स पर फ्लाइट्स शुरू हो चुकी हैं। अब इस संशोधित उड़ान योजना को 2026-27 से 2035-36 तक के लिए मंजूरी मिली है। साफ है, सरकार छोटे शहरों को सीधे बड़े मेट्रो शहरों से जोड़ने की तैयारी में है।
पढ़ें ये खबरें
- खाकी पर खादी का प्रेशर या बदले की सियासत? इंदौर में चिंटू चौकसे से 5 घंटे की पूछताछ पर गदर! कांग्रेसियों का 275 सवाल पूछने का आरोप
- Bihar Top News 30 july 2026: थाने में भिड़े PK और SHO, रामकृपाल सिंह कंस्ट्रक्शन पर इनकम टैक्स का बड़ा छापा
- Today’s Top News: छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर बैन, सेक्स CD कांड मामले में भूपेश बघेल को अंतरिम राहत, 9 करोड़ का निर्माणाधीन पुल ढहा, राष्ट्रपति भवन के विशेष अतिथि बने बस्तर के मांझी-चालकी, निर्माणाधीन नाले में गिरने से एक और मासूम की मौत… पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- नेपाल हिंसा: कांवड़ यात्रा के विवाद से भड़की सांप्रदायिक हिंसा, 3 की मौत, कई शहरों में कर्फ्यू
- देवभूमि में खतरे का अलर्टः देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी समेत कई जगह होगी भारी बारिश, अचानक बाढ़ की आशंका

