Neha Bora and Abhijeet Dipke Press Conference Chaos: मुख्य चुनाव आयुक्त यानी सीईसी ज्ञानेश कुमार (CEC Gyanesh Kumar) के खिलाफ लड़ाई में अब कॉकरोच जनता पार्टी और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन यानी एआईएसए (AISA) एक साथ हो गया है। कॉकरोच जनता पार्टी फाउंडर अभिजीत दिपके AISA अध्यक्ष नेहा बोरा ने दिल्ली में जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में एडवोकेट कपिल सिब्बल, प्रशांत भूषण और एक्टर प्रकाश राज भी शामिल हुए। हालांकि नेहा बोरा और अभिजीत दिपके की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा हो गया। नेहा बोरा ने ही बोलना शुरू किया मौजूद लोगों ‘बंद करो’ के नारे लगाने लगे। इससे कुछ देर के लिए अजीब स्थिति उत्पन्न हो गई।

इसके बाद दीपके ने हंगामे को शांत कराने की कोशिश की। उन्होंने कहा- सरकार प्रदर्शनकारियों और विपक्षी नेताओं को हिरासत में ले रही है। रेलवे सेवाएं बंद की गईं, दिल्ली में मेट्रो बंद किए गए> सरकार मुख्य चुनाव आयुक्त के लिए इतना सब क्यों कर रही है।

नेहा ने कहा- लोगों को हिरासत में लेने से, मारपीट करने से आंदोलन नहीं रुकेगा। CJP और अन्य संगठनों ने 16 अक्टूबर को दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में तिरंगा लहराकर प्रदर्शन का ऐलान किया है। वे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

नेहा ने ऐसा क्या बोला कि मच गया बवाल

दरअसल नेहा बोरा ने पीसी की शुरुआत में कहा- एक हिंदी की कविता है- जंजीर बढ़ाकर साध मुझे, हां हां दुर्योधन बांध मुझे.” नेहा बोरा ने आगे कहा कि हमारा जो मूवमेंट है SIR और CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ ये पूरा मूवमेंट इस बात को सबूत है कि वोट के अधिकार की लड़ाई किसी एक के लिए नहीं बल्कि पूरे देश के लिए है. ये पार्टी का आंदोलन नहीं है। कविता की ये पंक्तियां राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की रचना ‘रश्मिरथी’ से हैंय़ इस कविता का प्रसंग तब का है जब भगवान श्रीकृष्ण कौरवों की सभा हस्तिनापुर में पांडवों का शांति प्रस्ताव लेकर गए थे और दुर्योधन ने संधि करने के बजाय उलटे भगवान श्रीकृष्ण को ही बंदी बनाने का दुस्साहस किया था। इस प्रसंग को दिखाने के लिए दिनकर ने ये पंक्तियां लिखी है।

बर्बरता जारी रही, तो सरकार बदलनी होगी: प्रशांत भूषण

प्रशांत भूषण ने कहा- सरकार की बर्बरता जारी रही, तो सरकार बदलनी होगी। भाजपा ने भी बार-बार आंदोलन करके सरकार बदली है। सरकार के खिलाफ विरोध करना कोई अपराध नहीं है। इस देश में तानाशाह सरकार नहीं चल सकती। लोकतंत्र बचाने की यह लड़ाई सिविल सोसायटी और युवाओं के नेतृत्व में लड़ी जाएगी।

23 अक्टूबर से पीपुल्स अगेंस्ट SIR अभियान का ऐलान

प्रशांत भूषण ने कहा कि 23 अक्टूबर को CJP और अन्य संगठन मिलकर ‘पीपुल्स अगेंस्ट SIR’ अभियान शुरू करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि SIR प्रक्रिया में धांधली हुई है। जो लोग फॉर्म नहीं भरेंगे, उनके नाम अपने आप वोटर लिस्ट से कट जाएंगे। उन्होंने सवाल उठाया कि जो लोग दूसरी जगह शिफ्ट हो गए हैं, वे फॉर्म कैसे भरेंगे? चुनाव आयोग जबरदस्ती कह रहा है कि जो लोग शिफ्ट हो गए हैं वे फार्म 6 भरे और कहें कि पहले कभी वोट नहीं दिया।

SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m