Rajasthan Politics News: राजस्थान की सियासत में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब अजमेर कांग्रेस के एक पदाधिकारी की सोशल मीडिया पोस्ट ने विवादों का तूफान खड़ा कर दिया। आरोप है कि अजमेर कांग्रेस सोशल मीडिया संयोजक पीयूष सुराणा ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक और अश्लील शब्दों का इस्तेमाल किया है। इस घटना के सामने आते ही भाजपा आक्रामक हो गई है और पुलिस से आरोपी नेता की तुरंत गिरफ्तारी की मांग कर रही है।
पीयूष सुराणा ने मांगी माफी, कहा- ID हुई हैक
आरोप है कि अजमेर में कांग्रेस के आईटी सेल प्रभारी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के खिलाफ सोशल मीडिया पर अश्लील टिप्पणी पोस्ट की। जब विवाद बढ़ने लगा तो उन्होंने आगे बढ़ते हुए पोस्ट डिलीट करके कहा- उनकी आईडी हैक हो गई थी साथ ही उन्होंने माफी भी मांगी। वहीं भाजपा के जिला मीडिया संयोजक विक्रमसिंह की ओर से सिविल लाइंस थाने में शिकायत दी गई।

बड़े नेताओं के करीबी हैं पीयूष सुराणा
मामला तब और गंभीर हो गया जब पीयूष सुराणा की कई तस्वीरें दिग्गज कांग्रेसी नेताओं के साथ वायरल होने लगीं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में आरोपी पीयूष पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और पूर्व मंत्री रघु शर्मा के साथ खड़ा दिखाई दे रहा है। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद अब भाजपा कांग्रेस आलाकमान को भी घेरने में जुटा है कि क्या ऐसे नेताओं को पार्टी का संरक्षण प्राप्त है?

BJP ने मोर्चा खोला
प्रदेश बीजेपी सोशल मीडिया संयोजक हिरेंद्र कौशिक ने इस पूरी घटना की कड़ी भर्त्सना की है। उन्होंने कहा कि एक महिला मुख्यमंत्री के खिलाफ ऐसी भाषा का इस्तेमाल करना कांग्रेस की घटिया मानसिकता को दर्शाता है। बीजेपी ने पुलिस प्रशासन से आग्रह किया है कि आरोपी के खिलाफ धारा 509, 294, 506 और नए कानून BNS (भारतीय न्याय संहिता) की सख्त धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजा जाए। मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस अब इस मामले की तकनीकी जांच में जुट गई है।
पढ़ें ये खबरें
- नितिन नबीन का उत्तराखंड दौरा, महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना
- युवाओं को साधने का मास्टरस्ट्रोक? ‘आउटसोर्स व्यवस्था खत्म होगी, सबको मिलेगी पक्की नौकरी’, 2027 से पहले अखिलेश का बड़ा ऐलान
- अमृतसर में बैंक लूट की कोशिश नाकाम, स्प्रे लेकर पहुंचे 5 नकाबपोश; गार्ड को देखते ही भागे बदमाश
- बिहार कांग्रेस में बगावत पर बड़ा एक्शन, प्रदर्शन में शामिल 29 नेताओं को थमाया गया कारण बताओ नोटिस
- गेट बाजार फ्लाईओवर निर्माण पर बढ़ा विवाद: सांसद प्रदीप पाणिग्रही के पत्र के बाद जांच के आदेश



