लखनऊ. उत्तर प्रदेश में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने भारी तबाही मचाई है. दक्षिणी राजस्थान से आ रही पुरवा हवा के कारण यूपी के कई जिलों में 100 किमी प्रति घंटा से अधिक रफ्तार से आंधी चली. जिसके कारण प्रदेश के अलग-अलग जिलो में खंभे, दीवार, टीनशेड और पेड़ गिरने से कुल 96 लोगों की मौत हो गई. जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए है. मौत को लेकर अखिलेश यादव दुख जताया है.
अखिलेश ने एक्स पर लिखा है ‘ये बेहद दुखद है कि भीषण आंधी-तूफ़ान की वजह से उप्र के भदोही, फतेहपुर, सोनभद्र, बदायूं व कई अन्य स्थानों पर 54 लोगों की मृत्यु हो गई है और घर, पेड़, दीवार गिरने से लाखों लोग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं.
इसे भी पढ़ें : यूपी में आंधी-बारिश ने मचाई तबाही: 96 लोगों ने जान गंवाई, CM योगी ने मुआवजा देने का दिया निर्देश
सरकार तुरंत :
- राहत-बचाव का कार्य युद्ध स्तर पर करे
- घायलों के अच्छे-से-अच्छे मुफ़्त इलाज की तुरंत व्यवस्था हो
- खाना-पानी शीघ्रातिशीघ्र उपलब्ध कराया जाए
- रहने-की अस्थायी व्यवस्था कराई जाए
- मृतकों का ससम्मान अंतिम संस्कार हो
- इसके अतिरिक्त यथाशीघ्र जनता के जानमाल, फसल और वाहन आदि के नुक़सान का आंकलन करके बीमा राशि सुनिश्चित की जाए व मुआवजे की घोषणा की जाए.
हम अपने सभी अप्रभावित कार्यकर्ताओं से अपील करते हैं कि आपदा के इस समय में सभी प्रभावित लोगों की यथासंभव सहायता करें. मृतकों के प्रति विनम्र श्रद्धांजलि और शोक संतप्त परिजनों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं.’
इसे भी पढ़ें : रफ्तार ने छीनी जिंदगी! स्कार्पियो ट्रक से टकराई, 4 लोगों की मौत
बता दें बताया जा रहा है कि जानलेवा आंधी-तूफान से सबसे ज्यादा भदोही में 18 और प्रयागराज में 17 लोगों की मौत हुई. मिर्जापुर में 15 और प्रतापगढ़ में 4 लोगों ने जान गंवाई. फतेहपुर में 10, बरेली में भी 4 लोगों की मौत हो गई. जबकि उन्नाव और बदायूं में 6-6 लोगों की जान हो गई. वहीं सीतापुर, रायबरेली, चंदौली, कानपुर देहात, हरदोई, संभल में 2-2 की मौत हुई है. इसके अलावा कौशांबी, शाहजहांपुर, सोनभद्र, लखीमपुर में भी एक-एक ने जान गंवाई है. कई जगह पेड़ और खंभे गिरने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा है.

