सतीश सिंह, लखनऊ. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव से पूर्व प्रदेश में सियासी तपिश बढ़ती जा रही है. सोशल मीडिया पर एआई मेक वीडियो पोस्ट करने को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बच्चों का खेल न खेले सरकार. हम लोग काफी पहले लैपटॉप बांट चुके हैं, इसलिए एआई में हम काफी आगे हैं. इस दौरान उन्होंने एक एआई वीडियो दिखाते हुए कहा कि यह उन्हें किसी ने भेजा है. वीडियो में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आधारित है.
सोमवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि आज सपा के जिला अध्यक्ष महानगर अध्यक्ष वह बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के लिए कार्यक्रम था. जिससे आने वाले समय में सामाजिक न्याय के सिद्धांत को अपनाते हुए पीडीए की सरकार बनाई जा सके. उन्होंने कहा कि सपा को इस बार बूथ स्तर तक ले जाना है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि दो सप्ताह के अंदर सपा के सभी जिला अध्यक्ष अपने-अपने जिलों में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार के भ्रष्टाचार का खुलासा करेंगे.
इसे भी पढ़ें : ‘अखिलेश कुत्ते के गले में घंटी बांध दें तो भी वोट देंगे’, सपा MLC के बयान से आजमगढ़ में सियासी बवाल!
अखिलेश ने कहा कि प्रदेश में एसआईआर हो चुका है लेकिन चुनाव के पहले कर यह एसएआर कराएंगे, जिससे हम सभी को सावधान रहना होगा. एसएआर में यह अन्य प्रदेशों के वोटरों को शामिल करने की कोशिश कर सकते हैं. जिससे चुनाव जीत सके. अखिलेश यादव ने कहा कि कल से बूथ स्तर पर पार्टी का प्रचार शुरू हो जाएगा.
सरकार बनने पर फेंक इनकाउंटर की जांच कराएंगे
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला बोलते हुए कहा कि सीएम की एसटीएफ यानी स्वजातीय टॉर्चर फोर्स लगातार पीडीए समाज के लोगों का उत्पीड़न कर रही है. बदायूं में एक दलित नौजवान की थाने में हत्या हो गई. उन्होंने कहा कि जितने भी यूपी में कस्टोडियन डेथ हो रही है उनको यह लोग कार्डियक अरेस्ट बताते हैं. जबकि सीसीटीवी में जो आया है, वह वीडियो से मैच नहीं कर रहा है. इनके जो स्वजातीय दबंग लोग हैं, उनके निशाने पर पीडीए है. यूपी में फेक एनकांउटर जाति देखकर हुए हैं. आने वाले समय में सरकार बनने पर इसकी जांच कराएंगे. उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में भी पीडीए के लोगों के साथ अन्याय हो रहा है. पीडीए समाज के लोगों को छुट्टी नहीं दे सकते हैं.
इसे भी पढ़ें : ‘रेवड़ी बांटने वालों से रहे होशियार’: मायावती के इस बयान से सियासी गलियारों में मची खलबली
पीडीए का डर सत्ता व मीडिया को कम दिखता है
उन्होंने कहा कि पीडीए का दर्द सत्ता को भी कम दिखता है और मीडिया को भी. उन्होंने कहा कि पूरा पॉलिटिकल इतिहास उठाकर देख ले लो, इतना करप्ट सरकार कभी नहीं आई. इन्होंने छतर मंजिल बेच दिया, किसान बाजार बेच दिया, प्लासियो माल, जेपीएनआईसी, बस स्टैंड और कन्नौज का मिल्क प्लांट बेच दिया. आलू मक्का का दाम नहीं दिया. उन्होंने कहा कि जब आप पूंजीवादी व्यवस्था को लागू करेंगे तो एक उद्योगपति दूसरे को खा जाएगा.
जो स्कूल बंद किये, उसी में कार्यक्रम करेंगे
अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में 26000 स्कूल जो बंद किए हैं, उसी स्कूल में कार्यक्रम कर बताएंगे कि यह स्कूल बंद हो चुके हैं. पड़ोसी देश नेपाल में बाढ़ त्रासदी को लेकर उन्होंने कहा कि इस तरह की त्रासदी कभी ना आए. यूपी में बड़े पैमाने पर डेड बॉडी आ रही है. भारत सरकार को चाहिए कि वह मित्र देश की मदद करें. पीडब्ल्यूडी में घोटाले को लेकर उन्होंने कहा कि पीडब्ल्यूडी को चाचा बेहतर समझते हैं. बहुत बड़ा घोटाला हुआ है.ठेके में बड़े पैमाने पर लूट हुआ है. कानपुर लखनऊ एक्सप्रेसवे को लेकर सरकार कह रही है कि डिजाइन की फॉल्ट है. जबकि उनके जितने भी मॉडल है पैसे बनाने के लिए हैं.
इसे भी पढ़ें : रामलला के ‘विधिक मित्र’ : 34 साल तक लड़ी कानूनी लड़ाई, त्रिलोकीनाथ पांडेय के बेटे ने PM मोदी को लिखा पत्र, रखी 3 मांगें
प्रयागराज डेवलपमेंट अथॉरिटी को बताया PDA
वही प्रयागराज को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि पिछले 10 साल में प्रयागराज में एक लाख करोड़ का खर्च हुआ है.उसके बावजूद शहर में बाढ़ आ गई है. प्रयागराज डेवलपमेंट अथॉरिटी को उन्होंने पीडीए भी बताया. वही जयंत चौधरी पर के मसले पर उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है की 61 सीटे भाजपा उन्हें देगी. उन्होंने कहा कि सरकार आने पर टेक्नोलॉजी जो बदल रही है, उस हिसाब से काम करेंगे.


