शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बड़ी खबर सामने आई है। ऑल इंडिया मुस्लिम त्यौहार कमेटी ने एक पत्र जारी कर देश और प्रदेश के मुस्लिम नौजवानों से बहुसंख्यक समाज के धार्मिक आयोजनों यानी गरबा से दूर रहने की अपील की है। कमेटी के इस बयान के बाद सियासी और सामाजिक हलकों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
क्या है कमेटी की अपील और मुख्य बातें?
ऑल इंडिया मुस्लिम त्यौहार कमेटी के संरक्षक शमशुल हसन की ओर से जारी पत्र में मुस्लिम युवाओं से अपील की गई है कि वे गरबा पंडालों और आयोजनों में जाने से बचें। मंत्री-विधायकों और समाज की इच्छा का दिया हवाला: शमशुल हसन ने अपने बयान में कहा है कि मध्य प्रदेश के मंत्री, विधायक और बहुसंख्यक समाज के लोग यह नहीं चाहते कि मुस्लिम समाज के नौजवान गरबा जैसे धार्मिक आयोजनों में शामिल हों। ऐसी स्थिति में यही बेहतर है कि मुस्लिम युवा खुद ही इन आयोजनों से दूरी बनाकर रखें।
छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक को पेड़ से बांधकर पीटा: वीडियो वायरल, पुलिस कार्रवाई पर उठ रहे सवाल
धार्मिक गुरुओं और संगठनों से अपील
कमेटी ने सिर्फ युवाओं से ही नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश के तमाम शहर काजियों, मुफ्ती, उलेमा-ए-इकराम और सामाजिक संगठनों से भी यह आग्रह किया है कि वे अपने-अपने जिलों और मोहल्लों में लोगों तक यह संदेश पहुंचाएं और युवाओं को गरबा आयोजनों में जाने से रोकने के लिए प्रेरित करें। कमेटी के इस निर्देश के बाद अब इस बात की चर्चा है कि त्यौहार के सीजन में इस अपील का जमीनी स्तर पर कितना असर देखने को मिलता है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

