सुशील खरे, रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के ताल कस्बे से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शिक्षक पर नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा, जिसके बाद गुस्साए लोगों ने कानून अपने हाथ में लेते हुए शिक्षक को पेड़ से रस्सी से बांधकर जमकर पीटा। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, वहीं पुलिस की कार्रवाई को लेकर भी स्थानीय स्तर पर सवाल खड़े होने लगे हैं।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना गत 3 अक्टूबर की है। ताल इलाके में एक शिक्षक पर नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का गंभीर आरोप लगा था। इस बात की भनक लगते ही ग्रामीणों और आक्रोशित लोगों में गुस्सा फूट पड़ा। आरोप है कि भीड़ ने शिक्षक को पकड़कर एक पेड़ से रस्सी के सहारे बांध दिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। घटना के दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
शिक्षक पर पॉक्सो व अन्य धाराओं में केस: मामले की सूचना मिलते ही ताल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने छेड़छाड़ और संबंधित गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया।
सनसनीखेज खुलासाः महिलाओं से दोस्ती कर शारीरिक संबंध बनाने और गुप्त कैमरे से अश्लील
इस मामले में पुलिस के दोहरे रवैये को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं हैं। एक तरफ जहां पुलिस ने शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं दूसरी तरफ शिक्षक की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया गया है।स्थानीय लोगों और जानकारों का कहना है कि वायरल वीडियो में शिक्षक को पेड़ से बांधकर पीटने वाले लोगों के चेहरे साफ तौर पर दिखाई दे रहे हैं, इसके बावजूद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कानून हाथ में लेकर भीड़ द्वारा इस तरह मारपीट करने वालों पर सीधी कार्रवाई न होने से ताल पुलिस की कार्यप्रणाली और मंशा पर अब गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

