संजय पाटीदार, भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बीते 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। जिसके चलते आज नर्सरी से 12वीं तक के स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। लेकिन शिक्षा विभाग ने इस संबंध में लेट आदेश जारी किया, जिसके चलते कई छात्र परेशान हो गए। शहर में कई बच्चे स्कूलों के लिए घर से निकले। परिजनों को समय पर जानकारी नहीं मिली। जिससे बच्चों को स्कूल जाते समय आधे रास्ते से घर लौटना पड़ा।

भोपाल में पिछले 24 घंटे बारिश हो रही है। आज सोमवार सुबह से तेज वर्षा जारी है। शहर के वीआईपी रोड पर पेड़ गिरने से लंबा जाम लग गया। जिससे वाहन रेंगते हुए नजर आए। राजधानी में लगातार बारिश से हाल बेहाल है। तेज बारिश के चलते भोपाल के कई निचले इलाको में जलभराव की स्थिति बन गई है। कई घरों और पार्किग क्षेत्रों में घुटनों तक पानी भर गया है। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें: मध्यप्रदेश में बारिश ने पकड़ा जोर: 21 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, यहां 8 इंच तक पानी गिरने का अनुमान

राजधानी की सड़कों पर पानी जमा होने से आवाजाही भी प्रभावित हुई है। इधर, शिवनगर में बारिश के पानी में दो पहिया वाहन डूबे। कोलार के अपार्टमेंट्स के बेसमेंट जलमग्न हो गए। इसके साथ ही पुराने भोपाल के कई घरों में भी बारिश का पानी घुस गया है। जलभराव की तस्वीरों ने नगर निगम के बेहतर जल निकासी और मानसून की तैयारियों के दावों की पोल खोल दी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m