Amit Shah First Reaction On Opposition Dispute in Parliament: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर हुए लाठीचार्ज (Lathicharge on students) और राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर विपक्ष का संसद में हंगामा जारी है। सरकार और विपक्ष में गतिरोध के कारण संसद नहीं चल पा रहा है। विपक्ष गृह मंत्री अमित शाह से जवाब की मांग कर रहा है। अब संसद में गतिरोध पर अमित शाह की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। अमित शाह ने कहा कि हम सदन में चर्चा के लिए तैयार हैं। विपक्ष सभी सवालों का जवाब दूंगा। विपक्ष में हिम्मत है तो मैं आज दोपहर 3 बजे सदन में बोलने को तैयार हूं। सरकार के पास छुपाने के लिए कुछ नहीं है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने विपक्ष को निशाने पर लेते हुए कहा कि दोनों सदनों को चलने ही नहीं दे रहे हैं, तो वहां जाकर क्या होगा? मैं किसी भी सवाल का जवाब संसद में देने के लिए तैयार हूं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि विपक्ष संसद चलने नहीं दे रहा है। सरकार सभी मामलों पर चर्चा करने के लिए तैयार है। किसी भी सवाल का जवाब देने के लिए मैं तैयार हूं। विपक्ष दो बजे तक पत्र दे दें। हम क्वेश्चन आवर सस्पेंड करने के लिए तैयार हैं। शाह ने कहा कि लापता, भाग गए…ये भाषा ठीक नहीं है। चर्चा के लिए समय सुनिश्चित किया जाए। हम चर्चा के लिए तैयार हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार हमेशा हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार रहती है। उन्होंने विपक्ष से संसद चलने देने की अपील की।

अमित शाह ने कहा कि आज तीन बजे से चर्चा शुरू हो जाएगी। कल दोपहर तीन बजे में जवाब दे दूंगा। मैं खुद चर्चा में बैठूंगा। अब विपक्ष को तय करना है कि उन्हें चर्चा करनी है या हंगामा करना है। सरकार के पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है। यह भी चर्चा करूंगा कि आपने सदन क्यों नहीं चलने दिया।

अमित शाह लेक्चर दे रहेः राहुल

अमित शाह बयान पर राहुल गांधी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री लेक्चर दे रहे हैं। छात्रों पर कार्रवाई का आदेश किसने दिया। गृह मंत्री ही कार्रवाई का आदेश देता है। पैलेट गन चलाने का आदेश किसने दिया। राहुल ने कहा कि गृह मंत्री 20 दिन तक गायब रहे। राहुल ने कहा कि अगर वो संसद में आते तो सदन में क्यों नहीं आए?

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m