Amitabh Bachchan Blog: मुंबई। अमिताभ बच्चन अपने ब्लॉग के जरिए अक्सर फैंस से अपनी जिंदगी की बातें शेयर करते हैं। इस बार उन्होंने नींद और फिटनेस को लेकर अपने अनुभव बताए हैं। बिग बी ने लिखा कि इन दिनों कभी-कभी उन्हें रात में ठीक से नींद नहीं आती। वह सुबह जल्दी उठ जाते हैं और फिर दोबारा सोने की कोशिश करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अब वह एक बार फिर नियमित रूप से जिम जाने की तैयारी कर रहे हैं।
नींद के लिए आजमाए कई तरीके
अमिताभ ने ब्लॉग में बताया कि एक दिन सुबह जल्दी उठने के बाद उन्हें लगा कि पिछली रात ही ब्लॉग लिख लेना चाहिए था। इसके बाद उन्होंने दोबारा सोने की कोशिश की। नींद लाने के लिए इंटरनेट पर बताए गए कुछ तरीके और एक्सरसाइज भी आजमाईं, लेकिन खास फायदा नहीं हुआ। आखिर में उन्होंने आराम से कंबल में लिपटकर सोने का तरीका अपनाया। बिग बी ने इसे मां के गर्भ में बच्चे की तरह सिमटकर सोने से जोड़ा और बताया कि इसके बाद उन्हें अच्छी नींद आ गई।

ब्लॉग लिखने में भी आ रही परेशानी
अमिताभ ने अपनी एक और परेशानी का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि ब्लॉग लिखते समय फॉन्ट का साइज बदलने में उन्हें दिक्कत हो रही है। इसके लिए उन्होंने गूगल पर भी मदद खोजी, लेकिन वहां दिए गए निर्देश समझ नहीं आए। उन्होंने सुबह जल्दी उठने और अधूरे कामों को लेकर भी अपने विचार शेयर किए।
फिर से जिम रूटीन शुरू करेंगे बिग बी
अमिताभ बच्चन ने बताया कि इन दिनों उनका जिम रूटीन ठीक नहीं चल रहा है। अब वह इसे दोबारा नियमित करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने लिखा कि मन एक्सरसाइज करने के लिए तैयार रहता है, लेकिन कई बार शरीर आराम करने का संकेत देता है। लगातार काम करने से शरीर और दिमाग दोनों पर असर पड़ता है, इसलिए खुद की सेहत पर ध्यान देना भी जरूरी है। बिग बी का कहना है कि फिट रहने के लिए कोशिश जारी रखनी होगी, भले ही शुरुआत करना आसान न हो।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

