Anant Singh: मोकामा से जदयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने बिहार के पूर्व सीएम और पार्टी अध्यक्ष नीतीश कुमार को लेकर एक ऐसा बयान दे दिया है, जिससे पूरे राज्य में सियासी भूचा मच सकता है। दरअसल नीरज कुमार संग जारी विवाद और बयानबाजी के बीच न्यूज एजेंसी IANS से बातचीत करते हुए अनंत सिंह ने अपने तल्ख अंदाज में कहा कि, हमने पार्टी के लिए जितना कुर्बानी दिया है। हमरे ऐतना कुर्बानी कोई और नहीं दिया है।

‘नीतीश के साथ रहकर 9 मर्डर कराए’

अनंत सिंह ने आगे कहा कि, नीतीश जी कुछ नहीं थे। ऐसे ही हेने होने होइल (इधर-उधर) चलते थे, उस समय हमने नीतीश जी का साथ दिया। हम उनके साथ थे। इसके बाद मोकामा विधायक ने कहा कि, हमने नीतीश जी के साथ रहकर नौ गो मर्डर कराए। उस समय हम नीतीश जीत से तखनी बोल दिए थे आप आ गए आपके हो गए, उसके बिहाने ही फोर्स गोली चला दिया.. हमर घर चूर कर दिया, हमर ऐतना कुर्बानी कौन दिया है। ऊ (नीरज कुमार) कौन कुर्बानी दिया है। कुल्ह आदमी गारी दिया है मोबाइल से। अनंत सिंह के इस बयान के बाद बिहार में सियासत तेज हो सकती है। साथ ही पूर्व सीएम नीतीश कुमार के साफ-सुथरे छवि को लेकर भी सवाल उठने लगा है।

23 को सारा गैस निकल जाएगा- अनंत सिंह

वहीं, नीरज कुमार के पुदीना सिंह वाले बयान पर अनंत सिंह ने कहा कि, 23 नवंबर को उनका सारा गैस निकल जाएगा। 18 साल से जो उनका गैस बना हुआ है, वह भी खत्म हो जाएगा। फिर उन्हें (नीरज कुमार) को कभी दोबारा गैस नहीं होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि कौन नेता क्या कहता है? उसपर उनका ध्यान नहीं है, क्योंकि वह टीवी और न्यूज नहीं देखते हैं। वह केवल अपने जनता के बीच रहते हैं और उनका काम करते हैं।

पार्टी को बेचैन नहीं होना चाहिए- अनंत सिंह

पार्टी प्रत्याशी नीरज कुमार की जगह जन सुराज उम्मीदवार अनुज सिंह का समर्थन करने के सवाल पर अनंत सिंह ने कहा कि, हम किसी को चुनौती नहीं दे रहे हैं। उन्होंने हमारा साथ दिया है, इसलिए हम भी उनका साथ दे रहे हैं। हम पार्टी में हैं और पार्टी को चुनौती नहीं देते। लेकिन मैं पार्टी से कहना चाहता हूं कि यह विधानसभा चुनाव नहीं है। पार्टी को इतना बेचैन नहीं होना चाहिए, क्योंकि जनता को यह अच्छा नहीं लग रहा है। मोकामा विधायक ने कहा कि, विधानसभा चुनाव में पार्टी ने हमें टिकट दिया था। हम टिकट मांगने भी नहीं गए थे। नीतीश कुमार ने कहा कि चुनाव लड़ना है, तो हम लड़ गए। मैं नीतीश जी का भक्त हूं। नीरज कुमार का हम विरोध करते हैं और आगे भी करते रहेंगे।

‘नीरज कुमार को हराकर लेंगे दम’

गौरतलब है कि अनंत सिंह पटना स्नातक सीट से जन सुराज के उम्मीदवार अनुज सिंह का समर्थन कर रहे हैं। पार्टी के शीर्ष नेताओं ने भी उन्हें मनाने की लाख कोशिश की लेकिन वो किसी की भी बात सुनने को तैयार नहीं हैं। ऐसा करने के पीछे अनंत सिंह का कहना है कि नीरज कुमार ने भी विधानसभा चुनाव के दौरान उनका विरोध किया था, जिसके लिए वे उनका विरोध कर रहे हैं और उन्हें हराकर दम लेंगे।

गौरतलब है कि बिहार की 8 सीटों पर हो रहे एमएलसी चुनाव के लिए 23 अक्टूबर को वोटिंग होनी है। वहीं, 27 अक्टूबर को चुनाव का परिणाम सामने आएगा।

ये भी पढ़ें- अनुष्का का बयान आने के बाद तेज प्रताप यादव की पोस्ट, बोले- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना…