सोनीपत। हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस में आरोपों के बीच हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा शुक्रवार को 9वें दिन यूपी के बनतीखेड़ा गांव पहुंचे। उन्होंने अंकित के पिता सतबीर सिंह और परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात की और सांत्वना दी। मासूम शर्मा के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान भी मौजूद रहे।

मासूम शर्मा ने दी सफाई
मासूम शर्मा ने कहा कि थ्रेट इश्यू के चलते वह पहले नहीं आ पाए। उन्होंने बताया कि अंकित कभी-कभार उनके घर आता था। दोनों की ज्यादातर मुलाकात पानीपत या शामली में होती थी। स्टूडियो में भी दोनों की बातचीत होती थी।
परिवार ने उठाए थे सवाल
दरअसल, अंकित के पिता सतबीर सिंह और पत्नी स्वाति ने मासूम शर्मा पर परिवार से संपर्क नहीं करने के आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि मासूम ने न फोन किया और न ही घर आकर शोक जताया।
अंकित के पिता ने सवाल उठाया था कि अगर मासूम की ओर से सब कुछ साफ है तो वह परिवार के दुख में शामिल होने के लिए घर क्यों नहीं पहुंचे। इन आरोपों के बाद शुक्रवार को मासूम शर्मा अंकित के घर पहुंचे और परिवार से मुलाकात की।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



