राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्यप्रदेश के छतरपुर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ एक बार फिर यात्रा पर निकल रहे हैं। इस बार वे पदयात्रा के बजाय ‘रथ यात्रा’ निकालेंगे। बाबा बागेश्वर ने एक वीडियो जारी कर इस यात्रा का औपचारिक ऐलान किया है। यह रथ यात्रा आगामी नवरात्रि में 11 अक्टूबर से शुरू होगी, जो 5 दिनों तक चलेगी। इस दौरान पंडित धीरेंद्र शास्त्री मध्य प्रदेश के 5 जिलों में लगभग 500 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे।
इन 5 जिलों से गुजरेगी यात्रा
यह यात्रा मुख्य रूप से छतरपुर, पन्ना, दमोह, सागर और टीकमगढ़ जिलों को कवर करेगी। रूट चार्ट के अनुसार, यात्रा सबसे पहले पन्ना जिले के अमानगंज से शुरू होकर पवई, सागर, दमोह, हटा और टीकमगढ़ होते हुए आगे बढ़ेगी।
मां बगलामुखी मंदिर का नया नियमः रात 8 बजे के बाद हवन पर रोक, मंदिर परिसर और बाहर बने हवन
साधु-संतों का रहेगा समागम
वीडियो जारी कर बाबा बागेश्वर ने कहा कि इस रथ यात्रा में देश भर से संत, महंत, महात्मा और साधु-संत शामिल होंगे। उन्होंने कहा, “रथ यात्रा में साधु-संतों का कमंडल होगा और बागेश्वर धाम का मंडल होगा।”
21 सितंबर महाकाल भस्म आरती: चंद्रमौलेश्वर स्वरूप में बाबा का श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
रात्रि विश्राम में होगा हवन-पूजन और संकल्प
यात्रा के दौरान हर दिन रात्रि विश्राम के समय धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ, भव्य हवन और अनुष्ठान के दौरान श्रद्धालुओं को ‘हिन्दू राष्ट्र’ बनाने की शपथ दिलवाई जाएगी। इस यात्रा को लेकर बागेश्वर धाम और संबंधित जिलों में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। भारी संख्या में श्रद्धालुओं और साधु-संतों के जुटने की संभावना जताई जा रही है।
MP में फिर बारिश का दौर: 23 सितंबर से नया सिस्टम सक्रिय, कई जिलों में अलर्ट
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



