Bihar News: लालू यादव के बड़े बेटे और जजद अध्यक्ष तेज प्रताप यादव की कथित पत्नी अनुष्का यादव लंबे समय के बाद कल गुरुवार को मीडिया के सामने आई है। इस दौरान उन्होंने तेज प्रताप यादव के साथ चल रहे कंट्रोवर्सी पर खुलकर अपनी बात कही। अनुष्का यादव ने यह भी कहा कि, वह तेज प्रताप यादव के आरोपों पर ध्यान नहीं देती हैं और वह उनके स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना करती हैं। बता दें कि नवरात्रि के समय पटना में एक कार्यक्रम के उद्घाटन करने के लिए अनुष्का यादव पहुंची थीं, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान ये सभी बातें कहीं।

मैं उन्हें नोटिस नहीं करती- अनुष्का

बातचीत के दौरान तेज प्रताप से जुड़े सवाल पर अनुष्का यादव ने कहा, मैं उनके (तेज प्रताप यादव) पोस्ट या ट्वीट पर ध्यान नहीं देती हूं। मैं उन्हें नोटिस नहीं करती हूं। मेर पास इन सभी चीजों के लिए समय नहीं है। मेरी एक बेटी है और मेरा सारा समय उसी के साथ बीतता है। वे जितनी भी कंट्रोवर्सी कर रहे हैं, इसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देती हूं। इन मामले में मुझे कुछ नहीं कहना है।

‘वो हमारे घर पर आए थे’

साथ ही तेज प्रताप यादव के घर में घुसने से जुड़े सवाल पर अनुष्का यादव ने कहा कि, उस समय मेरे भइया घर पर नहीं थे। लेकिन वो (तेज प्रताप यादव) हमारे घर पर आए थे। उन्होंने घर में घुसने की कोशिश की। हालांकि अंत में उन्होंने यह भी कहा कि, जो भी कंट्रोवर्सी हुआ, वो उनके परिवार का मैटर है।

वहीं, नवरात्रि के मौके पर अनुष्का यादव ने सभी को दुर्गा पूजा और नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने कहा कि, मैं मैं अपनी बेटी उज्जैनी के साथ डांडिया क्लास में आई हूं। यह हमारे परिवार का कार्यक्रम है और विशाल भैया ने हमें आमंत्रित किया है। इसलिए हम अपनी बेटी उज्जैनी के साथ पूजा का आनंद लेने और कार्यक्रम में शामिल होने के लिए यहां आए हैं।

चुनाव से पहले वायरल हुआ था वीडियो और तस्वीर

गौरतलब है कि 2025 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अचानक से तेज प्रताप यादव और अनुष्का यादव की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगे। जिसमें वह एक साथ नजर आएं। एक वीडियो में दोनों शादी करते हुए भी नजर आए। इस घटना के बाद बिहार की राजनीति में सियासी भूचाल मच गया। वहीं, राजद सुप्रीमो लालू यादव ने तेज प्रताप यादव को परिवार और पार्टी से बेदखल कर दिया।

बाद में तेज प्रताप यादव ने कभी रिश्ते को स्वीकार किया तो कभी इंकार। इस दौरान दोनों (तेज प्रताप यादव, अनुष्का यादव के भाई आकाश) तरफ से आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता रहा। वहीं, अब पहली बार मीडिया के सामने आई अनुष्का यादव ने खुलकर इन सभी मुद्दों पर अपनी बात रखी है।

ये भी पढ़ें- Bihar Today Weather: बिहार के 5 जिलों में आज हल्की बारिश, जानें 19 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम?