Bihar Today Weather: बिहार में मानसून की विदाई होने के बाद भी मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सुबह और रात के समय हल्का ठंड का एहसास हो रहा है। वहीं, दिन में तेज धूप निकलने से लोगों को गर्मी का महसूस हो रही है। मौसम विभाग ने आज शुक्रवार (16, अक्टूबर) को राज्य के कुछ जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं, अधिक्तर जिलों में मौसम के साफ और सामान्य रहने का अनुमान जताया गया है। इन जिलों में दिन के समय धूप खिला रहेगा, जिससे लोगों को उमस का सामना करना पड़ सकता है।
इन 5 जिलों में हल्की बारिश
मौसम विभाग ने बांका, खगड़िया,जमुई, मुंगेर और भागलपुर में हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। वहीं, राजधानी पटना की बात करें तो यहां के तापमान में फिलहाल किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं। पटना में दिन के समय धूप निकलने से लोगों को गर्मी का एहसास होगा। वहीं, सुबह और शाम के समय मौसम सुहावना बना रहेगा। पटना में बारिश को लेकर किसी भी प्रकार का कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया है।
19 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम?
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आज 16 अक्टूबर को भी अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं, 17 अक्टूबर को कुछ इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं, 18 अक्टूबर को भी राज्य के कई जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है और अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं, 19 अक्टूबर को मौसम के साफ रहने की उम्मीद है। दिन के समय तेज धूप निकलने से अन्य दिनों के मुकाबले तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
ठंड के मौसम पर अल नीनो का असर
मौसम वैज्ञानिकों ने इस साल ठंड के मौसम पर अल नीनो का असर पड़ने की आशंका जाहिर की है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस साल ठंड की शुरुआत सामान्य समय की अपेक्षा देरी से हो सकती है। अगले तीन महीनों में तापमान सामान्य से ऊपर रहने का अनुमान है, जिससे रात के समय अपेक्षाकृत गर्म महसूस हो सकती है। हालांकि पूरे सर्दी के दौरान मौसम के तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। जनवरी और फरवरी के महीने में ठंड के असर बढ़ने की संभावना है।
ये भी पढ़ें- Bihar Morning News: राज्य निर्वाचन आयोग का घेराव, जदयू कार्यालय में जन सुनवाई, राजद की PC

